ETV Bharat / state

5 नवंबर को कांग्रेस मनाएगी महिला और दलित उत्पीड़न दिवस, बापू वाटिका में धरना प्रदर्शन की तैयारी

author img

By

Published : Nov 3, 2020, 6:02 PM IST

झारखंड कांग्रेस 5 नवंबर को महिला और दलित उत्पीड़न दिवस के रूप में मनाएगी. दुष्कर्म, यौन शोषण और अपराध को लेकर कांग्रेस मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका में धरना आयोजित करेगी.

Congress will celebrate Women and Dalit Harassment Day on 5 November in jharkhand
कांग्रेस करेगी केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

रांची: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामेश्वर उरांव के निर्देश पर हाथरस कांड समेत दुष्कर्म, यौन शोषण और अपराध की घटनाओं को लेकर पार्टी 5 नवंबर को महिला और दलित उत्पीड़न दिवस के रूप में मनाएगी.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, किशोरनाथ शाहदेव और राजेश गुप्ता ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पार्टी 5 नवंबर को महिला और दलित उत्पीड़न दिवस के रूप में मनाएगी. इस दौरान मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका में धरना का आयोजन करेगी. इसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामेश्वर उरांव, विधायक दल नेता आलमगीर आलम, मंत्री बादल पत्रलेख और बन्ना गुप्ता भी शामिल रहेंगे.

कांग्रेस नौ नवंबर को निकालेगी ट्रैक्टर रैली

उन्होंने बताया कि 9 नवंबर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नए कृषि कानून के खिलाफ ट्रैक्टर रैली निकाली जाएगी. राजधानी रांची के नामकुम घाघरा क्षेत्र से खेत बचाने के लिए राज्य स्तरीय ट्रैक्टर यात्रा निकाली जाएगी, जिसका नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामेश्वर उरांव करेंगे. साथ ही मंत्री, विधायकगण शामिल होंगे, रैली में इस बात पर भी विशेष फोकस रहेगा कि किस प्रकार पिछले 70 सालों में हरित क्रांति के ऊपर केंद्र की सरकार प्रहार कर रही है, उसका पर्दाफाश किया जाए.

इसे भी पढे़ं:- रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय में शुरू हुआ ऑफलाइन क्लासेस, रखा जा रहा है कोविड-19 गाइडलाइन का ख्याल

वहीं दूसरी तरफ कृषि कानून को लेकर पिछले 31 अक्टूबर से चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान से संबंधित सभी हस्ताक्षर को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय पासवान 8 अक्टूबर को दिल्ली जाएंगे और प्रभारी आरपीएन सिंह को सौंपेंगे. इसके साथ ही पंडित जवाहरलाल नेहरू की 131वी जयंती की पूर्व संध्या पर 13 नवंबर को पंडित नेहरू की विचारधारा और भारत के निर्माण में योगदान पर बिहार क्लब रांची में राज्य स्तरीय सेमिनार का आयोजन किया जाएगा. वहीं 14 नवंबर को स्पीक अप फोर पीएसयूएस को लेकर देशभर में सोशल मीडिया पर कैंपेन चलाया जाएगा.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.