ETV Bharat / state

Jharkhand Politics: 'राम के आदर्शों को भूल चुकी है कांग्रेस' देश की सबसे पुरानी पार्टी के बारे में ये क्या बोल गए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष

author img

By

Published : May 10, 2023, 8:21 AM IST

Jharkhand Politics
बीजेपी झारखंड प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश

2024 के चुनावी जंग से पहले नेताओं का पाला बदलने का दौर शुरू हो गया है. इसके तहत महगामा के कांग्रेस नेता निरंजन सिन्हा अपने समर्थकों के साथ मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए हैं.

देखें पूरी खबर

रांची: झारखंड में भी चुनाव तैयारी जोरों पर है. 2024 को लेकर जहां नीतीश कुमार आज हेमंत सोरेन से वार्ता करेंगे. वहीं बीजेपी भी राज्य में कांग्रेस के नेताओं को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवा रही है. गोड्डा के कांग्रेस नेता निरंजन सिन्हा अपने समर्थकों के साथ बाजेपी में शामिल हुए. प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई. इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने राम के साथ बजरंगबली को बदनाम किया है.

ये भी पढ़ें: बजरंगबली को लेकर सियासत! रांची में हनुमान चालीसा पाठ करके बजरंग दल ने कांग्रेस पर बोला हमला

300 से ज्यादा लोग बीजेपी में शामिल: बीजेपी प्रदेश कार्यालय में मिलन समारोह का आयोजन किया गया. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद के नेताओं को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई. मिलन समारोह में गोड्डा जिला कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष निरंजन सिन्हा के नेतृत्व में 300 से ज्यादा कांग्रेस, झामुमो और राजद के कार्यकर्ता शामिल हुए.

झारखंड की सभी सीट पर खिलेगा कमल: इस मौके पर दीपक प्रकाश ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राम के अस्तित्व को नकारने वाले हनुमान के आदर्शों पर चलकर राष्ट्र की सेवा करने वाले संगठन बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की बात कर रहे हैं. आने वाले समय में जनता उन्हें नकार देगी. कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए दीपक प्रकाश ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे और झारखंड की जनता 14 लोकसभा सीट पर कमल खिलाकर उनका अभिनंदन करेगी.

विपक्षी नेताओं में पार्टी छोड़ने की मची होड़: मिलन समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि राज्य के सत्ताधारी गठबंधन दल के कार्यकर्ताओं में पार्टी छोड़ने की होड़ मची है. कार्यकर्ताओं का पार्टी की नीतियों कार्यक्रमों से लगातार मोहभंग हो रहा है. उन्हें मालूम हो गया है कि यह गठबंधन राज्यहित के लिए नहीं बल्कि राज्य के संसाधनों को लूटने के लिए है. उन्होंने चुनौती भरे लहजे में कहा कि मुख्यमंत्री बताएं कि उन्होंने अपने कार्यों से कितने आदिवासी मूलवासी दलित पिछड़ों को लाभान्वित किया है.

भाजपा कार्यकर्ता के रुप में करुंगा काम: भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद अपने संबोधन में निरंजन सिन्हा ने कहा कि वे पार्टी की मजबूती के लिए बतौर कार्यकर्ता पूरे तन मन धन के साथ काम करेंगे. उन्होंने भाजपा के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कहा कि वे संथाल परगना सहित पूरे झारखंड में पार्टी की मजबूती एवं सभी लोकसभा क्षेत्र में कमल खिलाने के लिए काम करेंगे. उन्होंने कहा कि यह मेरी घर वापसी है. मैं 2014 तक पार्टी का कार्यकर्ता रह चुका हूं और कुछ कारणों से मैं कुछ दिनों के लिए अलग हो गया था. आज घर वापसी से मैं बेहद खुश हूं और जनता की सेवा के लिए मेरे मन में फिर से एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है. भाजपा में शामिल होने वालों में कांग्रेस पार्टी के महिपाल सिंह, राजेश लाला, रूपेश झा, गोपाल कृष्ण वर्मा ,दिवाकर कुमार सिन्हा, वीरू पांडे, डॉक्टर रिंकू ,विनोद मुर्मू ,कलीमुद्दीन अंसारी ,सलाउद्दीन अंसारी सहित बड़ी संख्या में कॉन्ग्रेस झारखंड मुक्ति मोर्चा और राजद के कार्यकर्ता नेता शामिल थे.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.