ETV Bharat / state

Womens Asian Champions Trophy 2023: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चैंपियनशिप से जुड़े इवेंट मैस्कोर्ट जूही और ट्रॉफी का किया अनावरण

author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Oct 13, 2023, 7:29 PM IST

रांची में होने वाले वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2023 के मैस्कोर्ट जूही और ट्रॉफी का सीएम हेमंत सोरेन ने अनावरण किया. इस मौके पर उन्होंने झारखंड के खिलाड़ियों की जमकर सराहना की. साथ ही उन्होंने सरकार द्वारा खिलाड़ियों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया. Womens Asian Champions Trophy 2023

Womens Asian Champions Trophy 2023
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मैस्कोर्ट जूही और ट्रॉफी का किया अनावरण

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मैस्कोर्ट जूही और ट्रॉफी का किया अनावरण

रांची: 27 अक्टूबर से रांची में होने वाले वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2023 को लेकर तैयारी जोरों पर है. शुक्रवार 13 अक्टूबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय में इस चैंपियनशिप से जुड़े इवेंट मैस्कोर्ट जूही और ट्रॉफी का अनावरण किया. इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार की प्राथमिकताओं में खेल एक अहम हिस्सा है.

यह भी पढ़ें: Watch Asian Games Hockey Final : भारतीय पुरुष हॉकी टीम आज जापान से खेलेगी फाइनल, सैंड आर्टिस्ट ने दीं शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा से न केवल देश बल्कि विदेशों में झारखंड का नाम रोशन कर चुके हैं. यहां के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है. इसके लिए खेलों से जुड़ी व्यवस्थाओं और संसाधनों को सरकार मजबूत कर रही है. हमारा लक्ष्य है कि देश में राष्ट्रीय स्तर पर कोई भी खेल के लिए टीम तैयार हो तो उसमें झारखंड के खिलाड़ी हमेशा शामिल रहें.

मुख्यमंत्री ने महेंद्र सिंह धोनी का नाम लेते हुए कहा कि यह भी हमारे राज्य से ही आते हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है. मुख्यमंत्री ने हॉकी इंडिया के प्रति आभार जताते हुए कहा कि इस आयोजन से खिलाड़ियों के बीच नई रोशनी फैलेगी. इस आयोजन में किसी तरह की कमी नहीं रहेगी. चैंपियंस ट्रॉफी में सरकारी व्यवस्था का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा. इस आयोजन से राज्य के खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलेगा.

5 नवंबर तक होगा वीमेंस एशियन चैंपियंशिप: रांची में देश का पहला एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक मोरहाबादी स्थित अंतरराष्ट्रीय स्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में होगा. इसमें भारत के अलावा चीन, जापान, कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड की टीमें भाग लेंगी. मैच का आयोजन शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक होगा. इस मैच की तैयारी में जुटी झारखंड सरकार और हॉकी इंडिया के बीच एमओयू हो चुका है. खेल निदेशक सरोजिनी लकड़ा और हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की ने पिछले दिनों एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किया था. राज्य सरकार की ओर से हॉकी इंडिया को फिलहाल 10 करोड़ का चेक दिया जा चुका है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.