ETV Bharat / state

मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा युवाओं के प्रेरणास्रोत, सीएम हेमंत ने किया नमन

author img

By

Published : Jan 3, 2021, 3:29 PM IST

cm-hemant-soren-pays-tribute-to-marang-gomke-jaipal-singh-munda-in-ranchi
सीएम हेमंत ने किया नमन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की 118वीं जयंती के अवसर पर उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय हॉकी में मरङ गोमके जयपाल सिंह मुंडा की कप्तानी में 1928 के ओलिंपिक में भारत ने पहला स्वर्ण पदक जीता, उन्होंने हॉकी के क्षेत्र में पूरे विश्व में देश को अलग पहचान दिलायी.

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की 118वीं जयंती के अवसर पर उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा ने संविधान निर्माण में अहम भूमिका निभायी, राज्य के ऐसे सपूत पर हमें गर्व है, जिन्होंने देश और दुनिया में झारखंड की अलग पहचान बनाई.

मरङ गोमके की कप्तानी में भारत को पहला स्वर्ण पदक

मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय हॉकी में जयपाल सिंह मुंडा की कप्तानी में 1928 के ओलिंपिक में भारत ने पहला स्वर्ण पदक जीता, उन्होंने हॉकी के क्षेत्र में पूरे विश्व में देश को अलग पहचान दिलायी. मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय स्वाधीनता आंदोलन में भी उनकी भूमिका महत्वपूर्ण थी, वे संविधान सभा के सदस्य रहे और झारखंड आंदोलन की नींव रखी.

इसे भी पढ़ें: रांची में मनाई गई जयपाल सिंह मुंडा की जयंती, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने किए श्रद्धा सुमन अर्पित

मरङ गोमके जयपाल सिंह मुंडा युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे एक जाने-माने राजनीतिज्ञ, लेखक, शिक्षाविद् और प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी थे, मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा वर्ष 1925 में 'ऑक्सफोर्ड ब्लू' का खिताब पाने वाले हॉकी के एकमात्र अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी थे. मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हम सभी को उनके आदर्शों और दिखाए मार्ग पर चलने की जरूरत है, मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा आज भी राज्य और देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.