ETV Bharat / state

दिल्ली के ट्रेड फेयर में पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड राज्य दिवस समारोह का किया उद्घाटन

author img

By

Published : Nov 24, 2022, 6:27 PM IST

Updated : Nov 24, 2022, 8:14 PM IST

सीएम हेमंत सोरेन दिल्ली के प्रगति मैदान में 41वें ट्रेड फेयर में पहुंचे. यहां उन्होंने झारखंड राज्य दिवस समारोह का उद्घाटन किया (Jharkhand Day celebrations at Delhi Trade Fair). इस दौरान मुख्य सचिव सुखदेव सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे.

Etv Bharat
Etv Bharat

रांची/दिल्ली: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे 41वें ट्रेड फेयर में पहुंचे. यहां उन्होंने झारखंड राज्य दिवस समारोह का उद्घाटन किया (Jharkhand Day celebrations at Delhi Trade Fair). प्रगति मैदान के ट्रेड फेयर में पहले से ही उद्योग विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में झारखंड गैलरी में झारखंड के उत्पादों के साथ प्रदर्शनी लगाई गई है.

ये भी पढ़ें: VIDEO: सीएम आवास के बाहर गरजे हेमंत, कहा- क्या भाजपा शासित राज्य क्या दूध के धुले हैं?

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में आयोजित झारखंड दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि हेमंत सोरेन ने कहा कि देशवासी झारखंड आएं. झारखंड में सभी का स्वागत है. यहां आकर देखिए झारखंड कितना खूबसूरत है और यह आगे बढ़ने की क्षमता रखता है. प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर इस राज्य जब आप आएंगे तब यहां की धरा आपका दिल मोह लेगी.

मुख्यमंत्री ने कहा यह झारखंड के लिए गौरव की बात है कि आज झारखंड के आदिवासी और मूलवासी शैक्षणिक, सामाजिक और राजनीतिक तौर पर अपनी अलग पहचान बनाने में लगे हैं और आज जहां हर जगह एक प्रतिस्पर्धा की स्थिति बनी है. हर किसी में अपनी क्षमता और हुनर है, जिसके बल पर वह अपनी पहचान बनाता है, जिस प्रगति मैदान में वर्षों पहले पढ़ाई के दौरान आया था, आज वहां अतिथि के रूप में आया हूं. मुख्यमंत्री ने कहा झारखंड के जिस परिवार को दो वक्त का भोजन सही से नहीं मिल पाता था, उस परिवार के बच्चे खेल में देश का प्रतिनिधित्व करते हैं. आज उन सभी हुनरमंद बच्चों को वर्तमान सरकार तराशने में लगी है और आने वाली पीढ़ी को उनके लिए बेहतर मार्ग प्रशस्त करने के लिए रोज नए सोच के साथ देश के सामने आ रही है.

कलाकारों का हौसला बढ़ाया: अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में आयोजित झारखंड दिवस समारोह में पाईका, पंच-परगनिया, मुंडारी, मानभूम छऊ, नागपुरी नृत्य के माध्यम से झारखंड के कलाकारों ने सबका मन मोहा. एक ओर जहां कलाकारों ने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया, वहीं झारखंड के मुख्यमंत्री उनके बीच पहुंच कर उनकी हौसला अफजाई की.

झारखंड के स्टॉल का किया अवलोकन: झारखंड दिवस समारोह में शामिल होने से पूर्व मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 2022 में झारखंड पवेलियन का परिभ्रमण किया और मेले में भाग लेने वाले झारखंड के प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया. मुख्यमंत्री ने मेले में पलाश, झारक्राफ्ट, खादी, कृषि, पशुपालन विभाग का जैविक कृषि का स्टाल, वन विभाग का स्टाल, ऊर्जा विभाग का जरेडा स्टाल, लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड के स्टाल में विशेष रुची दिखाई. मुख्यमंत्री के साथ, मौके पर श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता, विधायक दिनेश विलियम मरांडी, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, उद्योग सचिव वंदना दाडेल, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे एवं अन्य उपस्थित थे. मालूम हो कि अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में झारखण्ड पार्टनर स्टेट के तौर पर शामिल होकर एक अमिट छाप छोड़ा है.

Last Updated : Nov 24, 2022, 8:14 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.