HAPPY BIRTHDAY DHONI: 41वें जन्मदिन पर सीएम समेत झारखंड के कई नेताओं ने दी बधाई, जानिए किसने क्या कहा

author img

By

Published : Jul 7, 2022, 1:13 PM IST

HAPPY BIRTHDAY DHONI

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को उनके 41वें जन्मदिन पर झारखंड की कई हस्तियों ने बधाई दी है. सीएम हेमंत सोरेन, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा समेत कई नेताओं ने उनके दीर्घायु होने की कामना की है.

रांची: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Happy Birthday MS Dhoni) आज अपना 41वां जन्मिदन मना रहे हैं. इस बार धोनी अपने देश से दूर लंदन में अपना बर्थ-डे सेलिब्रेट कर रहे हैं. धोनी के इस खास दिन पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. फैंस जहां अलग अलग तरीक से उनका जन्मदिन मना रहे हैं वहीं झारखंड के कई महत्वपूर्ण हस्तियों ने भी उनको जन्मदिन की बधाई दी है.

ये भी पढ़ें:- HAPPY BIRTHDAY DHONI: 41 साल के हुए पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, पत्नी साक्षी के साथ लंदन में काटा केक

सीएम हेमंत सोरेन ने दी बधाई: सीएम हेमंत सोरेन ने महेंद्र सिंह धोनी को जन्मदिन की बधाई ट्वीट कर दी है. उन्होंने लिखा है कि जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं और जोहार, माही, इसके साथ ही सीएम ने धोनी के घुटने के दर्द का भी जिक्र किया. उन्होंने लिखा की मीडिया के द्वारा आपके घुटने के दर्द के बारे में पता चला, आप शीघ्र स्वस्थ हो यही कामना है.

HAPPY BIRTHDAY DHONI
सीएम हेमंत सोरेन का ट्वीट

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी दी शुभकामना: केंद्रीय मंत्री ने भी धोनी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी है. उन्होंने लिखा कि भगवान से आपके सदैव स्वस्थ और दीर्घायु रहने की कामना करता हूं.

HAPPY BIRTHDAY DHONI
अर्जुन मुंडा का ट्वीट

झारखंड के मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने भी धोनी को जन्मदिन की बधाई दी है.

HAPPY BIRTHDAY DHONI
मिथिलेश ठाकुर का ट्वीट

पूर्व केंद्रीय मंत्री और हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा ने भी धोनी को उनके जन्मदिन के अवसर पर बधाई दी है.

HAPPY BIRTHDAY DHONI
जयंत सिन्हा का ट्वीट
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.