ETV Bharat / state

करमा पर्व पर सीएम और राज्यपाल ने दी शुभकामनाएं, मेजर ध्यानचंद को भी किया याद

author img

By

Published : Aug 29, 2020, 1:12 PM IST

करमा पर्व पर सीएम और गवर्नर ने राज्यवासियों को दी शुभकामनाएं
करमा पर्व पर सीएम और गवर्नर ने राज्यवासियों को दी शुभकामनाएं

प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने राज्य के लोगों को ट्वीटर के माध्यम से करमा पर्व की शुभकामनाएं दी हैं. सीएम ने कहा कि प्रकृति महापर्व करम पूजा झारखंड के संस्कृति की धरोहर है.

रांची: प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के लोगों को करम पर्व की शुभकामनाएं दी है. ट्विटर पर दिए गए अपने शुभकामना संदेश में शनिवार को सीएम ने कहा कि प्रकृति महापर्व करम पूजा झारखंड के संस्कृति की धरोहर है, साथ ही यह प्रकृति के साथ समाज की समरूपता का भी परिचायक है. प्रकृति के प्रति लोगों का प्रेम और समर्पण ही यहां चलने को नृत्य और बोलने को संगीत बना देता है.

cm-hemant-soren-and-governer-dropadi-murmu-wished-people-on-karma-festival
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का ट्वीट

मेजर ध्यानचंद को भी किया याद

मुख्यमंत्री ने हॉकी के मशहूर खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर उन्हें नमन किया है. इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारतीय हॉकी को गरिमामई पहचान मेजर ध्यानचंद ने दिलाई थी. इस दिन को देश राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में भी मनाता है. सीएम ने देश के लोगों को राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएं दी, साथ ही यह भी कहा कि मौजूदा सरकार प्रदेश में खेल और खिलाड़ियों के विकास के प्रति प्रतिबद्ध है.

ये भी पढ़ें-झारखंड में सत्तारूढ़ JMM की नजर बिहार पर, विधानसभा चुनाव में भी उतरेगा पूरे दमखम से झामुमो

गवर्नर ने भी दी शुभकामनाएं

इस मौके पर गवर्नर द्रौपदी मुर्मू ने भी लोगों को करमा की बधाइयां दी है. अपने संदेश में उन्होंने कहा कि मौजूदा दौर में प्रकृति-पर्यावरण असंतुलन के कारण मानवता संकट में दिख रही है. ऐसे समय में करमा जैसे प्राकृतिक पर्व की महत्ता बढ़ जाती है. उन्होंने कहा कि प्रकृति को परमेश्वर का प्रतिरूप मानकर उसकी पूजा की शुरुआत पूर्वजों ने किया है, जिसके पीछे उनकी एक वैज्ञानिक चेतना थी. इस मौके पर गवर्नर ने कहा कि सभी सामाजिक दूरी बनाए रखते हुए पूरे उत्साह उमंग के साथ इस पर्व को मनाएं.

TAGGED:

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.