ETV Bharat / state

झारखंड के कई जिलों में 07 जून को बारिश की संभावना, लोगों को उमस से मिलेगा छुटकारा

author img

By

Published : Jun 7, 2021, 3:11 PM IST

chances-of-rain-in-many-districts-of-jharkhand
मौसम विभाग

रांची में उमस से लोग काफी परेशान है, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार 07 जून को राज्य के कई जिलों में बारिश की संभावना है. राज्य में 15 जून तक मानसून के प्रवेश करने की संभावना है, लेकिन उससे पहले प्री मानसून की बारिश देखने को मिल सकती है.

रांची: शहर में सुबह से उमस भरी गर्मी लोगों सता रहा है, लेकिन उम्मीद है कि आज शाम रांची सहित कई स्थानों पर बारिश हो सकती है. मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार झारखंड में 15 जून तक मानसून प्रवेश कर जाएगा. मानसून के प्रवेश करने से पहले प्री मानसून की भी बारिश देखने को मिल सकती है.

इसे भी पढ़ें: कंधे पर हल रखकर खेत जाेतने काे मजबूर हैं इस गांव की महिलाएं


मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार इस बार मानसून में अच्छी बारिश होने की संभावना जताई है. झारखंड में 15 जून तक मानसून आने की संभावना जताई जा रही है. मॉनसून अरब सागर, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश के साथ-साथ बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हो रहा है, जिसके कारण राज्य में उमस काफी बढ़ गई है. पिछले 24 घंटे में झारखंड में मॉनसून कमजोर रहा और कहीं-कहीं हल्की बारिश रिकॉर्ड की गई. सबसे अधिक बारिश 22.6 मिलीमीटर जमशेदपुर में दर्ज की गई और सबसे उत्तम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस जमशेदपुर में, जबकी सबसे न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस चाईबासा ने दर्ज की गई.


कई जिलों में बारिश की संभावना
रांची और आसपास के इलाके में आकाश में बादल छाए रहने की संभावना है. कुछ हिस्सों में गर्जन के साथ बारिश देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग के अनुसार रांची सहित गढ़वा, सरायकेला, खूंटी, रामगढ़, गुमला, बोकारो, हजारीबाग, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा जिले के कुछ भागों में 07 जून को मध्यम दर्जे की गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है. इन जिलों में कुछ स्थानों पर वज्रपात की संभावना है. मौसम विभाग ने इन जिलों में अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है. वहीं पेड़ के नीचे बिजली के खंभे से दूर रहने की भी सलाह दी है, साथ ही किसानों को अपने खेतों में इस दौरान नहीं जाने की सलाह दी गई है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.