ETV Bharat / state

झारखंड में मानसून है सक्रिय, रांची के आसपास के कई इलाकों में हुई रिमझिम बारिश

author img

By

Published : Sep 7, 2019, 8:00 PM IST

झारखंड में मानसून सक्रिय है. सामान्य स्थिति में आने के बाद राज्य के कई जिलों में बारिश की संभावनाएं बनाई गई है. हालांकि बारिश से तापमान में भी गिरावट देखी जा रही है. रांची सबसे ठंड तो वहीं, डाल्टनगंज सबसे गर्म रिकॉर्ड किया गया.

मौसम विभाग

रांचीः झारखंड में एक बार फिर से मानसून सामान्य स्थिति में है. जिसके कारण झारखंड के कई इलाकों में बारिश देखने को मिली. रांची के आसपास के क्षेत्रों में रिमझिम बारिश के कारण लोगों के चेहरे पर थोड़ी खुशी देखने को मिल रही है. पिछले 24 घंटे में मानसून झारखंड में सामान्य रहा. राज्य में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हुई.

देखें पूरी खबर

रांची सबसे ठंडी और डाल्टनगंज सबसे गर्म

बता दें कि सबसे अधिक वर्षा 26.6 mm चक्रधरपुर में दर्ज की गई. वहीं, सबसे तापमान की बात करे तो सबसे कम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस रांची जबकि सबसे अधिक तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस डाल्टनगंज में दर्ज की गई. झारखंड के पश्चिमी और दक्षिणी जिले में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश देखी गई. रांची के आसपास इलाकों में घंटों रिमझिम बारिश देखने को मिली.

ये भी पढ़ें-मॉब लिंचिंग को रोकने के लिए जिला प्रशासन की पहल, पंचायत स्तर पर चल रहा जागरूकता अभियान

8 सितंबर को राज्य के कई जिलों में है बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार 8 सितंबर को आसमान में बादल छाए रहेंगे. एक दो बार हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश की भी संभावना जताई जा रही है. मौसम विभाग के अनुसार रांची, जमशेदपुर, डालटेनगंज, बोकारो, चाईबासा, देवघर, दुमका और गिरिडीह जैसे जिलों में बारिश की संभावना है.

ये भी पढ़ें-चंद्रयान-2 : ISRO वैज्ञानिकों से हौसला बनाए रखने की अपील, जानें प्रतिक्रियाएं

वहीं, मौसम विभाग ने तत्कालीन मौसम चेतावनी जारी करते हुए पूर्वानुमान लगाया था कि पूर्वी सिंहभूम सरायकेला खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुछ स्थानों पर 1 से 2 घंटे में गर्जन के साथ हल्के मध्यम दर्जे की बारिश और वज्रपात होगी.

Intro:रांची

झारखंड में एक बार फिर से मानसून सामान्य स्थिति में आ गई है जिसके कारण झारखंड के कई इलाकों में बारिश देखने को मिली रांची के आसपास के क्षेत्रों में रिमझिम बारिश के कारण चेहरे पर थोड़ी खुशी देखने को मिल रही है पिछले 24 घंटे में मानसून झारखंड में सामान्य रहा राज्य में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हुई सबसे अधिक वर्षा 26.6 mm चक्रधरपुर में दर्ज की गई वही सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस रांची में जबकि सबसे अधिक उच्चतम तापमान 330 डिग्री सेल्सियस डाल्टनगंज में दर्ज की गई


Body:झारखंड के पश्चिमी और दक्षिणी जिले में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश देखी गई तो वहीं रांची के आसपास इलाकों में घंटों रिमझिम बारिश देखने को मिली मौसम विभाग के अनुसार 8 सितंबर को आसमान में बादल छाए रहेंगे एक दो बार हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश की भी संभावना जताई जा रही है मौसम विभाग के अनुसार रांची जमशेदपुर डालटेनगंज बोकारो चाईबासा देवघर दुमका गिरिडीह जैसे जिलों में बारिश की संभावना है


Conclusion:मौसम विभाग ने तत्कालीन मौसम चेतावनी जारी करते हुए पूर्णअनुमान लगाया था कि पूर्वी सिंहभूम सरायकेला खरसावां तथा पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुछ स्थानों पर 1 से 2 घंटे में गर्जन के साथ हल्के मध्यम दर्जे की बारिश तथा बज्रपात होगी
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.