ETV Bharat / state

Bird Flu in Ranchi: रांची में बर्ड फ्लू इंफेक्टेड एरिया में मुर्गियों को मारने का अभियान जारी, केंद्रीय टीम ने किया प्रभावित इलाके का दौरा

author img

By

Published : Mar 10, 2023, 9:40 PM IST

Bird Flu in Ranchi
Bird Flu in Ranchi

रांची में बर्ड फ्लू प्रभावित क्षेत्रों में मुर्गियों को मारने और अंडों को नष्ट करने का अभियान जारी है. केंद्रीय टीम ने भी इस अभियान का निरीक्षण किया और सराहना की.

रांचीः राजधानी रांची में केंद्रीय मंत्री और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के आवास में पाली जा रही मुर्गियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद से एक किलोमीटर की परिधि में अब तक 96 मुर्गियों को मार कर उसे नियमानुसार डेढ़ मीटर गहरे गड्ढे में डिस्पोज किया गया है. वहीं अब तक 5320 अंडों को नष्ट किया गया है. रांची जिला प्रशासन, रांची नगर निगम और जिला पशुपालन विभाग संयुक्त रूप से अभियान चलाकर ओल्ड जेल चौक से एक किलोमीटर के रेडियस में पिछले तीन दिनों से अभियान चला रहा है. शुक्रवार को फिरायालाल चौक और ओल्ड जेल रोड चौक के बीच में अंडे विक्रेताओं के यहां रखे 4882 अंडे को नष्ट कर दिया गया.

ये भी पढ़ेंः Bird Flu in Ranchi: रांची में इंफेक्टेड जोन में मुर्गियों को मारने का अभियान शुरू, 21 दिन तक व्यापार पर रोक

केंद्रीय टीम ने बर्ड फ्लू के नियंत्रण के लिए हुई कार्रवाई का किया जमीनी निरीक्षणः बर्ड फ्लू के फैलाव को रोकने के लिए भारत सरकार के गाइडलाइन के अनुसार प्लान ऑफ एक्शन रांची में धरातल पर हुआ है या नहीं, इसकी जांच करने के लिए शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय तथा कृषि एवं पशुपालन मंत्रालय भारत सरकार के अधिकारियों ने रांची का दौरा किया. इंफेक्टेड जोन में चलाए जा रहे अभियान और बर्ड फ्लू नियंत्रण जागरुकता कार्यक्रम की जानकारी ली. जिला पशुपालन अधिकारी डॉ अनिल कुमार ने बताया कि केंद्रीय टीम ने बर्ड फ्लू की रोकथाम के लिए उठाये गए कदम की सराहना की है और वह पूरी तरह संतुष्ट होकर लौटे हैं.

जिनकी मुर्गियां मारी गई हैं या अंडे नष्ट किए गए हैं उन्हें मिलेगा मुआवजाः जिला पशुपालन अधिकारी डॉ अनिल कुमार ने बताया कि बर्ड फ्लू से बचाव के लिए जिनकी मुर्गियां मारी गयी हैं या जिनके अंडे नष्ट किए गए हैं, उन्हें भारत सरकार के दिशा निर्देश के अनुसार मुआवजा दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि शीघ्र ही मुआवजे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

जिला पशुपालन अधिकारी ने कहा कि सभी मुर्गियों के मारे जाने के बाद, जहां जहां की मुर्गियां मारी गयी हैं, वहां स्प्रे कर उस इलाके को सेनेटाइज किया जाएगा. उन्होंने कहा कि सेनेटाइज होने के 21 दिन तक सर्विलांस के तहत कुक्कुटों पर नजर रखी जायेगी.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.