ETV Bharat / state

जयमाल हुआ, सात फेरे लिए, सिंदूरदान से पहले दुल्हन का शादी से इनकार

author img

By

Published : Jun 30, 2021, 12:37 PM IST

Updated : Jun 30, 2021, 12:55 PM IST

रांची में एक शादी समारोह में लोग तब हैरान हो गए जब उन्हें पता चला कि दुल्हन ने शादी से मना कर दिया. यह वाकया धुर्वा में हुआ. जहां मंडप में आधी शादी होने के बाद दुल्हन ने दुल्हा पसंद नहीं होने की बात कहकर शादी से इनकार कर दिया.

Bride refused to marry suddenly in between marriage rituals in ranchi
सिंदूरदान से ठीक पहले दुल्हन ने कह दी ऐसी बात, भरे मंडप में धरने पर बैठा दूल्हा पक्ष

रांची: धुर्वा इलाके में मंगलवार को एक शादी में उस वक्त तहलका मच गया, जब सिंदूरदान से ठीक पहले दुल्हन ने ये कह डाला कि उसे दूल्हा पसंद नहीं है. बस फिर क्या, दुल्हन के शादी से इनकार करने के बाद लड़के वाले खर्च की मांग(Demand for Expenses) को लेकर धरना पर बैठ गए हैं.

इसे भी पढ़ें- मात्र इतने रुपये में RMC देगा मैरिज सर्टिफिकेट, जनिए कैसे करना होगा अप्लाई

क्या है पूरा मामला

रांची के मांडर इलाके के रहने वाले विनोद लोहरा की शादी रांची के धुर्वा के मौसीबाड़ी में रहने वाली चंदा के साथ तय हुई थी. 29 जून को विनोद बरात लेकर चंदा के घर पहुंचा. शादी की सभी रस्में शुरू की गई, जयमाल भी हो गया. इस दौरान दोनों परिवार मिलजुलकर शादी में एक दूसरे का हाथ बंटा रहे थे. शादी की रस्में शुरू हुईं, तो सात फेरे भी चंदा और विनोद ने ले लिए. लेकिन जैसे ही सिंदूर दान करने की बारी आई, दुल्हन चंदा अचानक मंडप से उठकर चली गई. दुल्हन के अचानक मंडप से उठ जाने की वजह से अफरा तफरी मच गई. लोग तरह-तरह की बातें करने लगे. इसी बीच दौड़े भागे दुल्हन के मां-बाप उसके पास गए, जहां अपने मां-बाप से दुल्हन ने ये कहकर सनसनी फैला दी कि वो शादी नहीं करना चाहती है, क्योंकि उसे लड़का पसंद नहीं है.

Bride refused to marry suddenly in between marriage rituals in ranchi
दुल्हन ने दूल्हा नापसंद होने की बात कहकर तोड़ी शादी
लाख समझाने पर भी नहीं राजी हुई दुल्हन

पूरी रात सिंदूरदान की रस्म को पूरा करने के लिए लड़का और लड़की पक्ष मिलकर दुल्हन को समझाते रहे, लेकिन दुल्हन नहीं मानी. ऐसे में लड़का पक्ष, दुल्हन के घर में ही धरना पर बैठ गया. लड़का पक्ष ने ये मांग रखी कि जब तक शादी में हुए खर्च की एक-एक पाई उन्हें नहीं मिल जाती, वो यहां से नहीं जाएंगे.

Last Updated : Jun 30, 2021, 12:55 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.