ETV Bharat / state

भाजपा कार्यालय के सामने झामुमो के प्रदर्शन पर बोली भाजपा, सरकार की उल्टी गिनती शुरू होने की खिसियाहट में था झामुमो का आक्रोश मार्च

author img

By

Published : May 8, 2022, 5:52 PM IST

Updated : May 8, 2022, 6:57 PM IST

भाजपा कार्यालय के सामने झामुमो के प्रदर्शन पर भाजपा ने पलटवार किया है. इससे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाकर झामुमो ने भाजपा कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया था. प्रदेश कार्यालय के सामने प्रदर्शन के बाद भाजपा ने कहा कि सरकार की उल्टी गिनती शुरू होने की खिसियाहट में झामुमो का आक्रोश मार्च था. वहीं अब इसके बाद भाजपा ने सरकार की शवयात्रा निकालने का ऐलान किया है.

BJP statement on JMM protest in front of BJP office due to ed investigation on IAS puja singhal
भाजपा कार्यालय के सामने झामुमो के प्रदर्शन पर बोली भाजपा

रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाकर झामुमो के प्रदर्शन पर अब भाजपा ने पलटवार किया है. भाजपा के प्रदेश कार्यालय के सामने प्रदर्शन के बाद भाजपा ने कहा कि सरकार की उल्टी गिनती शुरू होने की खिसियाहट में झामुमो का आक्रोश मार्च था.

ये भी पढ़ें-पूजा सिंघल पर कार्रवाई के बाद जेएमएम का विरोध प्रदर्शन, बीजेपी पर लगाया ईडी के जरिए हेमंत को बदनाम करने का आरोप


भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि झामुमो के नेता यह बताएं कि उनका आक्रोश किस वजह से है. प्रतुल शाहदेव ने कहा कि क्या भ्रष्टाचार के खिलाफ जो कार्रवाई चल रही है, उसकी वजह से झामुमो आक्रोशित है या उनके नेता मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने नैतिक मर्यादा को ताख पर रखकर खनन लीज लिया है उसको लेकर आक्रोश है. प्रतुल शाहदेव ने कहा कि जनता की उम्मीदों को झामुमो की सरकार ने तार-तार किया है उसी आक्रोश में यह मार्च था, यह जेएमएम को बताना चाहिए.

प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव
सरकार की उल्टी गिनती शुरू, इसीलिए है आक्रोशः भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि दरअसल वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है, फाइनल काउंट डाउन शुरू हो गया है, इसलिए सत्ता जाने के भय से झामुमो के नेता और कार्यकर्ता आक्रोशित हैं. भाजपा नेता ने कहा कि दरअसल भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी सरकार को लेकर जनता में भ्रम फैला गलत नैरेटिव बनाने की कोशिश की जा रही है पर राज्य की जनता सब समझ रही है. भाजपा नेता ने कहा कि केंद्रीय एजेंसी की जांच पर भरोसा रखना चाहिए. भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि जिस तरह भ्रष्ट आचरण और कृत्य सरकार में बैठे लोग कर रहे हैं वह दुर्भाग्यपूर्ण है.आज शाम बीजेपी का राज्यव्यापी प्रदर्शनः राज्य में राजनीतिक गर्मी बढ़ी है तो दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी आज शाम राज्यभर में सरकार की शवयात्रा निकालेगी. भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि ये शवयात्रा वर्तमान सरकार द्वारा युवाओं के सपने को कुचलने के खिलाफ, महिलाओं की सुरक्षा के लिए किसानों के खिलाफ सरकार की नीतियों के विरोध और वर्तमान में जिस तरह हेमंत सोरेन भ्रष्टाचार में लिप्त हैं उसके खिलाफ भाजपा पूरे प्रदेश में शवयात्रा निकलेगी.
Last Updated :May 8, 2022, 6:57 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.