ETV Bharat / state

भगवान बिरसा के संघर्ष को भूल रही है झारखंड सरकार, उनके सपनों को साकार करेगी बीजेपी: दीपक प्रकाश

author img

By

Published : Jun 9, 2023, 11:45 AM IST

Updated : Jun 9, 2023, 12:04 PM IST

BJP state president Deepak Prakash statement on  martyrdom day of Bhagwan Birsa Munda
BJP state president Deepak Prakash statement on martyrdom day of Bhagwan Birsa Munda

रांची स्थित भगवान बिरसा मुंडा की समाधि स्थल पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश और प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेयी पहुंचे. उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित कर धरती आबा के संकल्प को याद किया.

देखें वीडियो

रांची: 9 जून का दिन झारखंड सहित आदिवासी बाहुल्य राज्यों के लिए विशेष महत्व रखता है, क्योंकि इसी दिन आदिवासियों के लिए भगवान के रूप में जाने जाने वाले बिरसा मुंडा की शहादत दिवस मनाया जाता है. राजधानी रांची के कोकर स्थित बिरसा मुंडा की समाधि स्थल पर राज्य के गणमान्य लोग पहुंचकर भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं.

ये भाी पढ़ेंः राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, दो दिवसीय पलामू दौरे पर हैं गवर्नर

इसी को लेकर शुक्रवार को राजधानी के कोकर स्थित बिरसा मुंडा के समाधि स्थल पर भाजपा के प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेयी और प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश पहुंचे. भगवान बिरसा मुंडा की समाधि पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की.

माल्यार्पण करने के बाद प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि आज का दिन झारखंड के लिए बेहद खास है, क्योंकि आज ही झारखंड के भगवान बिरसा मुंडा ने अपना बलिदान देकर आदिवासियों की संस्कृति और सभ्यता को बचाने का संकल्प लिया था.

श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे बीजेपी प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कहा कि जिस संस्कृति और सभ्यता को बचाने के लिए भगवान बिरसा मुंडा ने बलिदान दिया था, वह बलिदान यहां की सरकार लगता है भूल गई है. इसीलिए आदिवासियों की संस्कृति और सभ्यता पर लगातार खतरा मंडरा रहा है.

भगवान बिरसा मुंडा की शहादत दिवस पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और राज्य की जनता यह संकल्प लेती है कि जिस सिद्धांत और सभ्यता के लिए भगवान बिरसा मुंडा ने बलिदान दिया था, उस सिद्धांत और संस्कृति को बचाने के लिए हम और हमारी पार्टी हमेशा संकल्पित हैं और लोगों के हक को दिलाने के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करते रहेंगे.

Last Updated :Jun 9, 2023, 12:04 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.