ETV Bharat / state

कर्नाटक विजय पर उल्लास मनाने वाले कांग्रेसी यूपी नगर निकाय के नतीजे पर विधवा विलाप करें: दीपक प्रकाश

author img

By

Published : May 14, 2023, 7:18 PM IST

bjp vs congress
bjp vs congress

कर्नाटक में ऐतिहासिक जीत से जश्न मना रहे झारखंड कांग्रेस के नेताओं को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने आईना दिखाया है. उन्होंने उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव में मिली कांग्रेस को हार को लेकर तंज कसा है.

बीजेपी और राजद नेता के बयान

रांची: कर्नाटक में ऐतिहासिक जीत से उत्साहित झारखंड कांग्रेस के नेताओं को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश में नगर निकाय के चुनाव नतीजों का आईना दिखाया है. उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में कांग्रेस के खाता नहीं खुलने की बात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कही है. दीपक प्रकाश ने कहा कि जिस उत्तर प्रदेश से राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी राजनीति करती है, उस उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस किस हालात में पहुंच गयी है, उस पर कांग्रेस के नेता विधवा विलाप करें.

यह भी पढ़ें: VIDEO: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत का जामताड़ा में जश्न

कर्नाटक में मिली हार की केंद्रीय नेतृत्व समीक्षा करेगी: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि कर्नाटक में हमारी (भाजपा) हार हुई है. भाजपा नेता ने कहा कि हमारे यहां सामूहिक रूप से जवाबदेही तय होती है. हमने लोकसभा की दो सीटों से यहां तक का सफर तय किया है. कर्नाटक की हार की समीक्षा होगी और उन कमियों को दूर किया जाएगा.

भाषा की मर्यादा कायम रखें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश द्वारा उत्तर प्रदेश में शहरी निकाय चुनाव में कांग्रेस की हार को लेकर दिए गए बयान पर आपत्ति जताते हुए राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश उपाध्यक्ष और महिला नेता अनीता यादव ने कहा कि विधवा विलाप जैसे शब्दों का इस्तेमाल करने से दीपक प्रकाश को बचना चाहिए और राजनीती में इस तरह के शब्दों का प्रयोग कर तंज नहीं कसना चाहिए. राजद नेता ने कहा कि जब मणिपुर जल रहा था. उस वक्त पीएम नरेंद्र मोदी कर्नाटक जाकर बजरंगबली की जय बोल रहे थे, जनता ने उन्हें नकार दिया, अब इसको क्या कहा जायेगा?

यह भी पढ़ें: Ranchi News: झारखंड युवा राजद प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक, 2024 की तैयारी में युवाओं की भागीदारी पर चर्चा

वहीं, पूर्व कृषि मंत्री और भाजपा विधायक रणधीर सिंह ने भी कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में लोकलुभावन वादा कर कांग्रेस नें चुनाव जीतने का काम किया है. उन्होंने झारखंड की हेमंत सरकार की तुलना करते हुए कहा कि जिस तरह झारखंड में हेमंत सरकार ने यहां की जनता से तरह-तरह का वादा झूठा आश्वासन देकर सरकार बनाई. आज झारखंड की जनता सरकार से त्रस्त है. उसी तरह से कांग्रेस कर्नाटक की जनता को तरह तरह की लोकलुभावन देकर झांसा देकर सरकार में आई है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.