ETV Bharat / state

रांची में भाजपा चुनाव समिति की बैठक, उपचुनाव में उम्मीदवार को लेकर हुआ गहन मंथन

author img

By

Published : Oct 2, 2020, 6:16 PM IST

झारखंड में दुमका और बेरमो सीट पर उपचुनाव होने हैं. इसे लेकर सभी राजनीतिक दलों ने तैयारी शुरू कर दी है. उपचुनाव को लेकर भाजपा चुनाव समिति की बैठक हुई, जिमसें गहन मंथन की गई. बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के अलावा कई बीजेपी नेता शामिल हुए.

bjp-election-committee-meeting-in-ranchi
भाजपा चुनाव समिति की बैठक

रांची: दुमका और बेरमो में होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा चुनाव समिति की बैठक प्रदेश कार्यालय में हुई. बैठक में दिल्ली से राष्ट्रीय महामंत्री, प्रदेश प्रभारी सांसद अरुण सिंह भी ऑनलाइन जुड़े. बैठक के बाद प्रदेश उपाध्यक्ष सह सांसद सुनील सिंह ने कहा कि राज्य के दुमका और बेरमो उपचुनाव को लेकर गहन मंत्रणा हुई है. भाजपा किसी कार्यकर्ता को भी प्रत्याशी बनाएगी, लेकिन झामुमो में सोरेन परिवार का ही कोई सदस्य प्रत्याशी होगा.

सुनील सिंह ने कहा कि बैठक में दुमका और बेरमो उपचुनाव में पार्टी उम्मीदवार के चयन के लिए प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश, विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह को अधिकृत किया गया है. दोनों उपचुनाव के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व को उम्मीदवारों की सूची भेजी जाएगी. उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता हेमंत सरकार के कारनामों से तंग आ चुकी है. बीजेपी कार्यकर्ता हेमंत सोरेन सरकार की नाकामियों को जनता के बीच उजागर करेगी, यह सरकार विकास विरोधी सरकार है. उन्होंने कहा कि इसके पहले भी भाजपा ने दोनों सीटों से जीत हासिल की है, भाजपा ने दुमका में मुख्यमंत्री रहते हुए हेमंत सोरेन और शिबू सोरेन को हराया है.

इसे भी पढे़ं:- केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने गांधीजी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, कहा- बापू के विचारों से ही हमें मिली आजादी

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सह सांसद सुनील सिंह ,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय, लक्ष्मण गिलुवा, सांसद सुदर्शन भगत, विधायक केदार हाजरा, राकेश प्रसाद, आरती सिंह मौजूद रहे.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.