ETV Bharat / state

17 दिसंबर को निकाली जाएगी रांची में भारत जोड़ो यात्रा, कार्यक्रम के सफल बनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की बैठक

author img

By

Published : Dec 11, 2022, 8:29 PM IST

Congress Meeting In Ranchi
Congress Meeting In Ranchi

रांची में 17 दिसंबर को भारत जोड़ो यात्रा निकाली (Bharat Jodo Yatra In Ranchi)जाएगी. जिसमें कांग्रेस के सभी प्रदेश स्तरीय नेता शामिल होंगे. इस यात्रा को सफल बनाने के लिए कांग्रेसियों ने बैठक कर विचार-विमर्श किया.

रांचीः राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के रूट चार्ट में भले ही झारखंड नहीं हो, लेकिन राहुल गांधी की यात्रा को समर्थन देने के उद्देश्य से झारखंड में लगातार भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन किया जा रहा है. इसी क्रम में एक बार फिर 17 दिसंबर को रांची में भारत जोड़ो यात्रा निकाली (Bharat Jodo Yatra In Ranchi) जाएगी. जिसमें कांग्रेस के सभी प्रदेश स्तरीय नेता शामिल होंगे. इस यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए रविवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में रांची महानगर कांग्रेस कमेटी और रांची जिला कांग्रेस कमेटी की एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई. इसमें महानगर अध्यक्ष डॉ कुमार राजा और रांची जिला अध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो संयुक्त रूप से उपस्थित थे.

ये भी पढे़ं-झारखंड कांग्रेस का प्रखंड स्तरीय संवाद कार्यक्रम, पार्टी के सशक्तिकरण पर जोर

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कांग्रेसियों ने की मंत्रणाः 17 दिसंबर को रांची में भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने के लिए बैठक में सामूहिक रूप से विचार- विमर्श किया (Congress Meeting In Ranchi) गया. जिसमें रांची महानगर के विभिन्न वार्डों से आए कार्यकर्ताओं और नेताओं से सलाह भी ली गई. बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि झारखंड की राजधानी होने के कारण भारत जोड़ो यात्रा का रांची में भव्य आयोजन होना चाहिए.

यात्रा में युवाओं और खिलाड़ियों को भी आमंत्रित किया जाएगाः भारत जोड़ो यात्रा के विधानसभा प्रभारी और प्रदेश के नवनियुक्त महासचिव सुरेंद्र सिंह ने कहा कि इस यात्रा का सफल आयोजन कर हमें अपने प्रदेश नेतृत्व को ताकत देनी है. इस मौके पर ओबीसी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष साहू ने कहा कि रांची के भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के लिए उनका प्रकोष्ठ इमानदारी पूर्वक सहयोग करेगा. वहीं खेल प्रकोष्ठ केअमरेंद्र सिंह ने कहा कि इस यात्रा में युवाओं और खिलाड़ियों को भी आमंत्रित किया जाएगा.

देशभर में मिल रहा भारत जोड़ो यात्रा को समर्थनः इस मौके पर नवनियुक्त रांची जिला कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के आयोजन का उद्देश्य महान (Bharat Jodo Yatra In Ranchi)है. इसलिए पूरे देश में हमारे नेता के साथ जनसैलाब उमड़ रहा है. अब भाजपा की विभाजनकारी राजनीति का अंत समय आ गया है. इसलिए सभी साथियों को इस आयोजन की सफलता के लिए जी-जान से जुट जाना है. वहीं रांची महानगर कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ कुमार राजा ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा सिर्फ कांग्रेस पार्टी का आयोजन नहीं है. इसमें सभी वर्ग और विचारधारा के लोगों का समावेश है. इस यात्रा को सफल बनना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है. इसलिए सभी सामाजिक संगठनों का भी इसमें सहयोग अपेक्षित है.

बैठक में ये भी थे मौजूदः इस मौके पर ग्रामीण जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ऐनुल हक अंसारी, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष राजू राम, जितेन्द्र त्रिवेदी, मेहुल प्रसाद, शहबाज़ अहमद, अनिकेत, विक्की, तारिक मुजीबी, सिटु यादव, संजय कुमार, गजेंद्र सिंह, अर्चना मिर्धा, शहनाज खातून, शांति देवी, ललिता तिर्की, मीनू सिंह, कुमार कौशल, जमील अख्तर अमृत सिंह, अंजू रेशमा गुलशन, विनीता देवी, मोहम्मद अबूजर,राकेश कुमार, समीम गद्दी आदि उपस्थित थे.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.