ETV Bharat / state

गृह मंत्री अमित शाह आज चाईबासा में सभा को करेंगे संबोधित, झारखंड में होगा मिशन 2024 का शंखनाद

author img

By

Published : Jan 7, 2023, 7:33 AM IST

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज चाईबासा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे (Amit Shah rally in Chaibasa). इससे पहले शुक्रवार को जब वे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पहुंचे तो बीजेपी नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया.

Amit shah chaibasa visit
amit shah

रांची: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह झारखंड दौरे पर हैं और बीजेपी के मिशन 2024 पर काम कर रहे हैं. इसी के तहत अमित शाह आज चाईबासा में एक जमसभा को संबोधित करेंगे (Amit Shah rally in Chaibasa ). बीजेपी के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह शुक्रवार देर शाम रांची पहुंचे. इस दौरान रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. एयरपोर्ट से उनका काफिला सीधे रांची के रेडिशन ब्लू होटल पहुंचा जहां उन्होंने रात्रि विश्राम किया. यहां से वे सुबह करीब 10 बजे चाईबासा के लिए रवाना होंगे.

ये भी पढ़ें: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे रांची, एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

अमित शाह का मिनट टू मिनट प्रोग्राम

सुबह 9:50 बजे रांची के होटल रेडिसन ब्लू से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के लिए रवाना

सुबह 10:05 बजे बीएसएफ के हेलीकॉप्टर से चाईबासा के लिए रवाना

सुबह 10:40 बजे चाईबासा स्थित हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से उतरेंगे

सुबह 10:45 बजे टाटा कॉलेज मैदान पहुंचेंगे

सुबह 10:45 से 11:30 बजे तक लोकसभा कोर कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक करेंगे

सुबह 11:30 से 12:15 बजे तक टाटा कॉलेज मैदान में सभा को संबोधित करेंगे

दोपहर 12:20 बजे चाईबासा से रांची एयरपोर्ट के लिए रवाना

दोपहर 12:55 बजे रांची बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे

दोपहर 1 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से छत्तीसगढ़ के लिए रवाना

चाईबासा के टाटा कॉलेज मैदान में करेंगे जनसभा: बीजेपी के मिशन 2024 के तहत केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह टाटा कॉलेज मैदान से झारखंड कार्यकर्ताओं और नेताओं में जोश भरेंगे और बूथ जीतो चुनाव जीतो का मंत्र देंगे. 2019 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 में से 12 सीटों पर जीत हासिल की थी. हालांकि वे सिंहभूम और राजमहल सीट जीत नहीं सके थे, लेकिन इस बार बीजेपी का प्लान सभी 14 सीटों पर जीत दर्ज करने का है.

2024 के लिए बीजेपी की रणनीति: झारखंड में बीजेपी की राजनीतिक रणनीति की बात करें तो 2024 का रण जीतने के लिए 3 तरह की गोलबंदी की जा रही है. बीजेपी के प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेई ने संथाल में संगठन को मजबूत कर रहे हैं. वहीं, बीएल संतोष अर्जुन मुंडा के साथ मिलकर छोटा नागपुर का क्षेत्र में पार्टी की पकड़ को मजबूत करने में जुटे हैं. अब अमित शाह कोल्हान से बीजेपी को पूरे झारखंड में नई धार देंगे.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.