जेल में गूंज रहे छठ के गीत, 6 बंदी कर रहे महापर्व, बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार हुआ भक्तिमय
Published: Nov 17, 2023, 7:25 AM


जेल में गूंज रहे छठ के गीत, 6 बंदी कर रहे महापर्व, बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार हुआ भक्तिमय
Published: Nov 17, 2023, 7:25 AM

Prisoners are celebrating Chhath festival नहाय खाय के साथ ही आज छठ महापर्व की शुरुआत हो जाएगी. रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में भी कुछ कैदी छठ पर्व कर रहे हैं. इसके लिए पूरी प्रबंध जेल प्रशासन ने किया.
रांची: महापर्व छठ की शुरुआत शुक्रवार को नहाए खाए के साथ हो जाएगी. महापर्व छठ को लेकर एक तरफ जहां हर तरफ उत्साह का माहौल है, वहीं रांची जेल में भी पूरा माहौल छठमय हो गया है. हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में 6 बंदी छठ पूजा कर रहे हैं.
छठ महापर्व को लेकर रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा के बंदी भी भक्ति में सराबोर हैं. जेल में सुबह-शाम छठी मईया के गीत गूंजने लगे हैं. रांची जेल में छह बंदी छठ पूजा कर रहे हैं. इसमें सितारा देवी, संतोषी देवी, ललिता देवी, सरिता देवी के अलावा कृष्णदेव महतो शामिल हैं. शुक्रवार को सभी नहाय-खाय के साथ छठ की शुरुआत करेंगे. छठ व्रतियों को नहाय- खाय के लिए लौकी, कपड़ा, दूध, नारियल, सूप, फल, आदि पूजन सामग्री जेल प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराया गया है.
जेल प्रशासन के द्वारा छठ पर्व करने वालों के लिए पूजन सामग्री उपलब्ध कराया जा रहा है. व्रतियों की पूजा के लिए जेल के अंदर की छठ घाट बनाए गए हैं और अर्घ्य देने के लिए तालाब के साथ ही सिरसोता का भी निर्माण कराया गया है.
कैदियो के द्वारा सजाया गया छठ घाट: महापर्व छठ को लेकर वैसे कैदी जो छठ पूजा नहीं कर रहे हैं वह भी दिन-रात मेहनत कर रहे हैं, ताकि वैसे बंदी जो छठ व्रत कर रहे हैं उन्हें किसी भी तरह तकलीफ ना हो. छठ महापर्व को लेकर जेल के अंदर बने छठ घाट और जेल परिसर को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है. जेल प्रशासन के अनुसार छठ महापर्व में व्रतियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है. जेलर नसीम ने बताया कि छठ महापर्व में प्रसाद से लेकर पूजा सामग्री तक जेल प्रशासन मुहैया करा रहा है.
