ETV Bharat / state

CM Hemant Soren Birthday: 48 साल के हुए सीएम हेमंत सोरेन, पीएम-राज्यपाल समेत कई नेताओं ने दी बधाई

author img

By

Published : Aug 10, 2023, 12:36 PM IST

Updated : Aug 10, 2023, 7:17 PM IST

मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन 48 साल के हो गये हैं. सीएम के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्यपाल समेत कई नेताओं ने उन्‍हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. हेमंत सोरेन का जन्‍म 10 अगस्त 1975 को रामगढ़ जिले के नेमरा गांव में हुआ था.

48th birthday of jharkhand cm hemant soren congratulated by PM Narendra Modi and other leaders
डिजाइन इमेज

रांचीः झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन अपना 48वां जन्‍मदिन मना रहे हैं. उनके जन्मदिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, झारखंड के राज्यपाल समेत कई दिग्‍गजों नेताओं ने उन्‍हें बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उनकी लंबी उम्र की कामना की है.

मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन को जन्‍मदिन की बधाई देते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने उनकी लंबी उम्र और अच्‍छे स्‍वास्‍थ्‍य की कामना की है. वहीं राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने भी ट्वीट करते हुए सीएम को जन्मदिन की शुभकामाएं दी हैं और लिखा है कि 'मैं राष्ट्र की सेवा में आपके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं'. वहीं केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने ट्विटर पर मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए भगवान से उनकी अच्‍छी सेहत और दीर्घायु होने की प्रार्थना की है.

  • Birthday wishes to Jharkhand CM Shri Hemant Soren Ji. Praying for his long and healthy life. @HemantSorenJMM

    — Narendra Modi (@narendramodi) August 10, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

इसके अलावा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ट्वीट कर लिखा है कि 'झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं. ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु प्रदान करें'. साथ ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जन्मदिन पर बधाई दी है. पूर्व मुख्‍यमंत्री और भाजपा के राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष रघुवर दास और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घ जीवन की कामना की करते हुए सीएम को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं.

  • झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु प्रदान करें। @HemantSorenJMM

    — Om Birla (@ombirlakota) August 10, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

प्रदेश के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री बन्‍ना गुप्‍ता ने उनके साथ वाली अपनी एक तस्‍वीर को ट्विटर पर साझा करते हुए सीएम को जन्‍मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. जिसमें उन्होंने लिखा है कि 'राज्य के यशस्वी मुख्यमंत्री, जन जन के नेता, शोषित वंचित और गरीबों की आवाज, झारखंड को नित प्रतिदिन नए मुकाम और ऊंचाई पर ले जाने को तत्पर, हम सभी के अभिभावक और मेरे बड़े भाई आदरणीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं! ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं'.

  • राज्य के यशस्वी मुख्यमंत्री, जन जन के नेता, शोषित वंचित और गरीबों की आवाज, झारखंड को नित प्रतिदिन नए मुकाम और ऊंचाई पर ले जाने को तत्पर, हम सभी के अभिभावक और मेरे बड़े भाई आदरणीय @HemantSorenJMM जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनायें!

    ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और… pic.twitter.com/tspCKMG9DF

    — Banna Gupta (@BannaGupta76) August 10, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">
  • माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ। @HemantSorenJMM pic.twitter.com/wM64IHQHiZ

    — Champai Soren (@ChampaiSoren) August 10, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

मंत्री चंपई सोरेन ने भी सीएम हेमंत सोरेन को जन्मदिन की बधाई दी है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं'. कांग्रेस विधायक दीपिक पांडेय सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि 'मन, वचन एवं कर्म से सदैव झारखंड की जनता की सेवा में समर्पित हमेशा तत्पर रहने वाले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं. आपकी दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य के लिये बाबा बैद्यनाथ से प्रार्थना करती हूं'.

  • झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी को जन्म दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

    बाबा बैद्यनाथ से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगल कामना करता हूं।@HemantSorenJMM

    — Babulal Marandi (@yourBabulal) August 10, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">
  • झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।भगवान से आपके सदैव स्वस्थ,सुखी और दीर्घायु रहने की कामना करता हूं।@HemantSorenJMM pic.twitter.com/tg7XQRgKIT

    — Arjun Munda (@MundaArjun) August 10, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

रामगढ़ में हुआ था हेमंत सोरेन का जन्‍मः हेमंत सोरेन का जन्‍म 10 अगस्त 1975 को झारखंड के रामगढ़ जिले के नेमरा गांव में हुआ था. उन्‍होंने बीआईटी मेसरा से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की. लेकिन अपनी पढ़ाई को बीच में ही छोड़कर वो राजनीति से जुड़ गए थे. शुरुआती दौर में उनकी क्षमता को लेकर कई तरह की बातें होती रहीं, लेकिन 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर हेमंत सोरेन ने साबित कर दिया कि वो भी किसी से कम नहीं हैं.

Last Updated : Aug 10, 2023, 7:17 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.