ETV Bharat / state

15वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का तीसरा दिन, रांची को मिले 11 मेडल

author img

By

Published : Dec 20, 2020, 9:31 PM IST

झारखंड एथलेटिक्स संघ के ओर से रांची में 15वीं झारखंड राज्य जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन कराया जा रहा है. यह आयोजन 18 से 21 दिसंबर तक चलेगा. चैंपियनशिप के तीसरे दिन अंडर 18 आयु वर्ग में रांची जिला ने कुल 11 पदक हासिल किया.

15th state level athletics competition organized in ranchi
राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता

रांची: झारखंड एथलेटिक्स संघ के ओर से होटवार, रांची में 18 से 21 दिसंबर तक आयोजित 15वीं झारखंड राज्य जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के तीसरे दिन अंडर 18 आयु वर्ग में रांची जिला ने कुल 11 पदक हासिल किया, जिसमें 4 स्वर्ण पदक, 2 रजत पदक और 5 कांस्य पदक शामिल है.

इन्हें मिला स्वर्ण पदक
1.संजना लकड़ा, 800 मीटर दौड़
2. आशुतोष कुमार, हाई जम्प
3. प्रेमलता केरकट्टा, लॉग जम्प
4. रामचंद्र सांगा, 400 मीटर दौड़

इन्हें मिला रजत पदक

1.आनंद राज यादव, 10000 मीटर वॉक
2. विक्रांत कुमार, 800 मीटर वॉक

इन्हें मिला कांस्य पदक
1. प्रमिला तिग्गा, 3000 मीटर दौड़
2. विक्रांत कुमार, 1500 मीटर दौड़
3. मनीष कुमार, 100 मीटर दौड़
4. अमर कुमार महतो, जेवलिन
5.आकांक्षा कुमारी, जेवलिन

इसे भी पढ़ें: आईआईएम रांची में पांच वर्षीय एमबीए इंटीग्रेटेड कोर्स की होगी शुरुआत, विद्यार्थियों को होगा फायदा


चैंपियन को बधाई
पदक प्राप्त करने वालों को रांची जिला एथलेटिक संघ के अध्यक्ष मुनचुन राय, सचिव प्रभाकर वर्मा, कोषाध्यक्ष राम मुरमू, शशांक भूषण सिंह, संतोष कुमार, लक्ष्मण राम, रामप्रसाद, वीरेंद्र साहू पिंटू सिंह, धर्मेंद्र पासवान, शिव रमन, राजू साहू, बाबू देव, एसके दत्ता ने बधाई दी है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.