ETV Bharat / state

रुंगटा ग्रुप की फैक्ट्री और ऑफिस में इनकम टैक्स का सर्वे, पिछले 6 घंटे से अलग-अलग टीमें कर रहीं जांच

Income Tax Survey in Ramgarh. रामगढ़ में रुंगटा ग्रुप की फैक्ट्री और ऑफिस में पिछले 6 घंटे से इनकम टैक्स टीमों द्वारा सर्वे किया जा रहा है. इस दौरान टीम जरूरी दस्तावेज को खंगाल रही है.

Income Tax Survey in Ramgarh
Income Tax Survey in Ramgarh

Published : December 7, 2023 at 3:25 PM IST

Choose ETV Bharat

रामगढ़: पिछले कई घंटों से जिले के तीन थाना क्षेत्रों सहित आरसी रूंगटा के रामगढ़ मेन रोड कार्यालय में आयकर सर्वे चल रहा है. आयकर विभाग की कई टीमें बिहार नंबर की गाड़ी से पहुंची हुई है, हालांकि अभी कोई भी अधिकारी आधिकारिक तौर पर मीडिया के सामने कुछ भी बोलने से बच रहे हैं.

आयकर विभाग की टीम आरसी रूंगटा के रामगढ़ स्थित तीन प्लांट और रामगढ़ मेन रोड पर पंजाब नेशनल बैंक के बगल स्थित कार्यालय में सर्वे कर रही है. यह सर्वे सुबह छह बजे से मेन रोड स्थित आरसी रूंगटा के कार्यालय और तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों के तीन प्लांटों, कुज्जू थाना क्षेत्र में आलोक स्टील, बरकाकाना थाना क्षेत्र में मां छिन्नमस्तिके इस्पात और रामगढ़ थाना क्षेत्र का हेसला स्थित झारखंड इस्पात में एक साथ हो रहा है. हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि इन अधिकारियों को छापेमारी में क्या मिला है. क्योंकि अधिकारियों ने मीडिया से दूरी बना रखी है.

दस्तावेज खंगाल रही टीम: बता दें कि छापेमारी के दौरान सुबह 6 बजे से ही गाड़ियां प्लांट के बाहर खड़ी थीं, वे न तो बाहर जा रही थीं और न ही फैक्ट्री के अंदर जा रही थीं. पूरे मामले में कोई कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है. सर्वे टीम अभी भी कार्यालय में दस्तावेज खंगाल रही है. पूरे मामले में न तो कंपनी की ओर से और न ही आईटी टीम की ओर से कोई कुछ बोलने को तैयार है.

बता दें कि बीते दिन लोहरदगा में भी इनकम टैक्स की टीम ने सर्वे किया था. इस दौरान राज्यसभा सांसद धीरज साहू के व्यवसायिक संस्थान के साथ ही उनके आवासीय स्थान पर टीम ने जांच की थी.