ETV Bharat / state

साल 2022 में अपराध और नक्सल के घट गए आंकड़े, JJMP जैसे नक्सल संगठन का हुआ सफाया

author img

By

Published : Dec 22, 2022, 8:48 PM IST

Decline in Crime and Naxal in Palamu
चंदन कुमार सिन्हा, पलामू एसपी

पलामू पुलिस के लिए 2022 सफलताओं का साल रहा. इस साल पलामू में अपराध और नक्सल की घटनाओं में काफी गिरावट दर्ज की गई है (Decline in Crime and Naxal in Palamu). प्रतिबंधित नक्सली संगठन JJMP का सफाया हुआ है. कई नक्सली गिरफ्तार हुए हैं. इन सबके लिए पलामू पुलिस की राज्यभर में सराहना के पात्र भी रहे.

चंदन कुमार सिन्हा, पलामू एसपी

पलामू: साल 2022 पलामू पुलिस के लिए अपराध और नक्सल के मामलों में उपलब्धियों भरा रहा है. इस दौरान पलामू में अपराध के आंकड़े घट गए हैं, जबकि नक्सल घटनाएं भी कम हुई है (Decline in Crime and Naxal in Palamu). 2022 में पलामू किला से प्रतिबंधित नक्सली संगठन झारखंड जनमुक्ति परिषद का सफाया हो गया है. साथ ही कई टॉप नक्सली भी गिरफ्तार हुए हैं. पलामू पुलिस इस दौरान कई मामलों के लिए राज्यभर में चर्चित भी रही.



ये भी पढ़ें: बूढ़ा पहाड़ फतह! नक्सलवाद के नासूर से सिसकते झारखंड को बड़ी राहत


पलामू पुलिस ने साल 2022 के दौरान सात अपहरण की घटनाओं का उद्भेदन 24 घंटे के अंदर किया और अपहृतों को मुक्त करवाया है. अपहरण की घटनाओं को करीबी दोस्त और रिश्तेदारों ने ही अंजाम दिया था. पुलिस के आंकड़ों पर गौर करें तो 2022 में पलामू में 88 लोगों की हत्या हुई है, जबकि 2021 में पलामू में 107 लोगों की हत्या हुई थी. 2021 में छेड़खानी की घटनाओं को रिकॉर्ड किया गया था, जबकि 2022 में दो डकैती की घटनाएं हुई है. पलामू किला में 2021 में 290 विभिन्न धमकी के मामले को रिकॉर्ड किया गया था, 2022 में यह आंकड़ा घटकर 206 तक पहुंच गया है. 2021 में पलामू में विभिन्न तरह के काम में अपहरण के मामले दर्ज किए गए थे. 2022 में ऐसे 43 मामले दर्ज किए गए हैं.

कई टॉप नक्सली पकड़े गए, JJMP का हुआ सफाया: पलामू पुलिस ने 2022 में नक्सलियों के खिलाफ छोटे-बड़े एक हजार से भी अधिक अभियान चलाए हैं. इस दौरान पुलिस ने 29 टॉप नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. पलामू पुलिस के ही इनपुट पर और अभियान में बिहार के पुलिस ने 15 लाख के इनामी माओवादी कमांडर विनय यादव उर्फ मुराद को गिरफ्तार किया है. इस दौरान टॉप माओवादी राम प्रसाद यादव और छोटा व्यास भी पकड़ा गया है. प्रतिबंधित नक्सली संगठन झारखंड जनमुक्ति परिषद के खिलाफ अभियान चलाकर पुलिस ने पूरे गिरोह का सफाया कर दिया है. इस दौरान पुलिस ने नक्सलियों के पास से आधा दर्जन से अधिक हथियार और 200 से भी अधिक गोली बरामद किए हैं. पुलिस ने नक्सलियों के पास से लेवी के तीन लाख रुपये भी जब्त किए हैं.

आपराधिक गिरोहों के खिलाफ हुई कारवाई, 40 से अधिक हुए गिरफ्तार: पलामू पुलिस ने 2022 में सांगठनिक आपराधिक गिरोहों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने इस दौरान 40 से भी अधिक अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 50 से अधिक छोटे बड़े हथियार को जब्त किया गया है. इस दौरान पलामू पुलिस ने कुख्यात अपराधी गिरोह डब्ल्यू सिंह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है और गिरोह से जुड़े हुए सभी लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पलामू पुलिस ने इस दौरान कई इंटरस्टेट बाइक चोर गिरोह और रोड लुटेरा गिरोह के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी की है.

क्या कहते हैं पलामू एसपी, समाजिक अपराध है चुनौती: पलामू एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि 2022 पलामू पुलिस के लिए उपलब्धियों भरा रहा है. कई नक्सली और अपराधी पकड़े गए हैं, जबकि कई घटनाओं का पुलिस ने कुछ ही घंटों के अंदर उद्भेदन किया है. पुलिस नक्सल अपराधिक गिरोह खिलाफ लगातार अभियान चला रही है. आगे भी इस तरह का अभियान जारी रहेगा. 2022 में पलामू पुलिस के लिए सामाजिक अपराध एक चुनौती बनी रही. आपसी रिश्तो में कई लोगों के खून बहाए गए, जबकि आपसी रिश्ते में ही कई अपराधिक घटनाओं को भी अंजाम दिया गया.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.