पाकुड़ में झामुमो कार्यकर्ताओं में जबरदस्त गुटबाजी, मनमानी के विरोध में प्रदर्शन

author img

By

Published : Sep 2, 2021, 7:43 PM IST

factionalism-among-jmm-party-workers-in-pakur

पाकुड़ में झामुमो कार्यकर्ताओं में गुटबाजी देखने को मिल रही है. इसको लेकर एक गुट के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया. उनका आरोप है कि जेएमएम प्रखंड कमिटी मनमानी कर रही है.

पाकुड़: जिला में इन दिनों झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यकर्ताओं में गुटबाजी जबरदस्त चर्चा में है. दो धड़ों में बंटे कार्यकर्ताओं के एक गुट ने गुरुवार को महेशपुर प्रखंड मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया.

इसे भी पढ़ें- केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और दिलीप सैकिया पहुंचे सिमडेगा, संगठन के लिए 'क' का बताया महत्व

झामुमो कार्यकर्ताओं की गुटबाजी की बानगी गुरुवार को महेशपुर प्रखंड मुख्यालय में देखने को मिली. झामुमो प्रखंड कमिटी के खिलाफ सैकड़ों कार्यकर्ता झामुमो कार्यालय में जुटे और प्रखंड कमिटी की ओर से की जा रही मनमानी के विरोध में प्रदर्शन किया. प्रखंड कमिटी में शामिल पदाधिकारियों को हटाने और नए सिरे से अध्यक्ष का चयन करने की मांग की.

देखें पूरी खबर

प्राप्त जानकारी के मुताबिक झामुमो प्रखंड कमिटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष की अध्यक्षता में दुमकाडांगा गांव में हुई तो दूसरे गुट के सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने रोलाग्राम हाईस्कूल मैदान में की. इस बैठक के बाद दूसरे गुट में शामिल कार्यकर्ता प्रखंड मुख्यालय स्थित झामुमो कार्यालय पहुंचे और पुरानी कमिटी को भंग कर नए कमिटी गठन की मांग को लेकर प्रदर्शन किया.


प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे झामुमो कार्यकर्ता एनामुल हक ने बताया कि महेशपुर प्रखंड कमिटी के प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद सहित अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता की बात नहीं सुन रहे है और मनमानी करते आ रहे है, जिस कारण सभी कार्यकर्ता इसका विरोध कर रहे हैं. वहीं कार्यकर्ताओं की गुटबाजी को लेकर प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि कुछ दलाल किस्म के लोग दूसरे दल के बहकावे में आकर झामुमो कार्यकर्ताओ में दरार डाल रहे हैं और वैसे कार्यकर्ताओ को चिन्हित कर पार्टी से निष्कासित किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें- नई टीम बनने के बाद पहली बार झारखंड दौरे पर आए आरपीएन सिंह, संगठन को देंगे नई धार

जिलाध्यक्ष को नहीं है जानकारी

प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी को बदनाम करने और अनुशासनहीनता किसी सूरत में बर्दास्त नहीं किया जाएगा. झामुमो कार्यकर्ताओं में गुटबाजी को लेकर जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने बताया कि विरोध प्रदर्शन करने या गुटबाजी की कोई जानकारी हमें अबतक नहीं मिली है. जिलाध्यक्ष ने कहा कि महेशपुर में प्रखंड कमिटी पूर्व से है और वो अपना काम कर रही है. जिलाध्यक्ष ने कहा कि मामले की शिकायत जैसे ही मिलेगी जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.