ETV Bharat / state

कांग्रेस के ही रहेंगे सुखदेव भगत!, कहा- फिलहाल भाजपा में जाने का कोई इरादा नहीं

author img

By

Published : Oct 19, 2019, 11:10 AM IST

Updated : Oct 19, 2019, 11:51 AM IST

लोहरदगा में विधायक सुखदेव भगत के भाजपा में शामिल होने को लेकर हो रही चर्चा पर विराम लगता दिख रहा है. उन्होंने स्पष्ट रूप से कह दिया है कि वह फिलहाल कांग्रेस में ही रहेंगे, भाजपा में जाने का उनका कोई इरादा नहीं है.

कांग्रेस के ही रहेंगे सुखदेव भगत

लोहरदगाः राजनीति में अनिश्चितताओं की तस्वीर हमेशा बनी रहती है. हाल के समय में लोहरदगा के विधायक और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत के भाजपा में शामिल होने को लेकर चल रही चर्चा के बीच सुखदेव भगत ने साफ तौर पर संकेत दिया है कि वह फिलहाल कांग्रेस में ही रहेंगे. उनका भाजपा में जाने का कोई इरादा नहीं है. उन्होंने खुद को कांग्रेस का अनुशासित कार्यकर्ता बताया. ऐसे में लोहरदगा के राजनीतिक सरगर्मी एक बार गर्म हो चुकी है.

देखें पूरी खबर

ये भी पढ़ें-इस सीट पर चुनाव जीतने के लिए एक शख्स ने खेली थी खून की होली, महेंद्र सिंह धोनी ने दिलायी अंतरराष्ट्रीय पहचान

फिलहाल पार्टी में सब कुछ ठीक-ठाक

सुखदेव भगत के भाजपा में शामिल होने को लेकर चल रही चर्चा और कार्यकर्ताओं में असमंजस की स्थिति के बीच जब शुक्रवार को कांग्रेस मुख्यालय राजेंद्र भवन में कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा की कार्यकर्ताओं के साथ बैठक हुई और उस बैठक में कांग्रेस के लोहरदगा विधायक सुखदेव भगत शामिल हुए तो कई सवालों को विराम लग गया. कार्यकर्ताओं में सुखदेव भगत के बैठक में पहुंचने से उत्साह नजर आया. इधर कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा ने भी अपने बयान से स्पष्ट कर दिया है कि फिलहाल पार्टी में सब कुछ ठीक-ठाक है.

कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ने अपने बयान में कहा कि जिस रसोई में बर्तन अधिक होते हैं वहां पर आवाज होती ही है, पार्टी में कहीं कोई विवाद की स्थिति नहीं है. सब कुछ ठीक-ठाक है. ऐसे में हाल के समय में सुखदेव भगत के भाजपा में जाने को लेकर कार्यकर्ताओं और पार्टी स्तर पर चल रही चर्चा को एक विराम लगता दिखाई दे रहा है.

जो लोग यह सपना पाले हुए थे कि सुखदेव भगत के भाजपा में जाने से कांग्रेस में उनका रास्ता साफ हो जाएगा, उनके लिए सुखदेव भगत के बयान से उनके पसीने छूटना तो तय हैं. देखना ये मजेदार होगा कि सुखदेव भगत का यह बयान राजनीतिक खाई को पाटने की कोशिश है, या फिर यह बयान कुछ और रंग दिखाता है.

Intro:jh_loh_02_sukhdev_pkg_jh10011
स्टोरी- कांग्रेस के ही रहेंगे सुखदेव भगत, खाई को पाटने के संकेत
एंकर- राजनीति में अनिश्चितताओं की तस्वीर हमेशा बनी रहती है. हाल के समय में लोहरदगा का विधायक और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत के भाजपा में शामिल होने को लेकर चल रही चर्चा के बीच सुखदेव भगत ने साफ तौर पर संकेत दिया है कि वह फिलहाल कांग्रेस में ही रहेंगे. उनका भाजपा में जाने का कोई इरादा नहीं है. उन्होंने खुद को कांग्रेस का अनुशासित कार्यकर्ता बता दिया है. ऐसे में लोहरदगा के राजनीति सरगर्मी एक बार गर्म हो चुकी है. जो लोग यह सपना पाले हुए थे कि सुखदेव भगत के भाजपा में जाने से कांग्रेस में उनका रास्ता साफ हो जाएगा, उनके लिए सुखदेव भगत के बयान से उनके पसीने छूटना तो तय हैं. देखना या मजेदार होगा कि सुखदेव भगत का यह बयान राजनीतिक खाई को पाटने की कोशिश है, या फिर यह बयान कुछ और रंग दिखाता है.

बाइट- सुखदेव भगत, विधायक, लोहरदगा

वी/ओ- सुखदेव भगत के भाजपा में शामिल होने को लेकर चल रही चर्चा और कार्यकर्ताओं में असमंजस की स्थिति के बीच जब शुक्रवार को कांग्रेस मुख्यालय राजेंद्र भवन में कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा की कार्यकर्ताओं के साथ बैठक हुई और उस बैठक में कांग्रेस के लोहरदगा विधायक सुखदेव भगत शामिल हुए तो कई सवालों को विराम लग गया. कार्यकर्ताओं में सुखदेव भगत के बैठक में पहुंचने से उत्साह नजर आया. इधर कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा ने भी अपने बयान से स्पष्ट कर दिया है कि फिलहाल पार्टी में सब कुछ ठीक-ठाक है.

बाइट- मानस सिन्हा, कार्यकारी अध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस

वी/ओ- कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ने अपने बयान में कहा कि जिस रसोई में बर्तन अधिक होते हैं वहां पर आवाज होती ही है, पार्टी में कहीं कोई विवाद की स्थिति नहीं है. सब कुछ ठीक-ठाक है. ऐसे में हाल के समय में सुखदेव भगत के भाजपा में जाने को लेकर कार्यकर्ताओं और पार्टी स्तर पर चल रही चर्चा को एक विराम लगता दिखाई दे रहा है. हालांकि यह भी देखना मजेदार होगा कि निकट भविष्य में यह स्थिर तस्वीर होती है या फिर कोई और नजारा देखने को मिलता है.


Body:सुखदेव भगत के भाजपा में शामिल होने को लेकर चल रही चर्चा और कार्यकर्ताओं में असमंजस की स्थिति के बीच जब शुक्रवार को कांग्रेस मुख्यालय राजेंद्र भवन में कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा की कार्यकर्ताओं के साथ बैठक हुई और उस बैठक में कांग्रेस के लोहरदगा विधायक सुखदेव भगत शामिल हुए तो कई सवालों को विराम लग गया. कार्यकर्ताओं में सुखदेव भगत के बैठक में पहुंचने से उत्साह नजर आया. इधर कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा ने भी अपने बयान से स्पष्ट कर दिया है कि फिलहाल पार्टी में सब कुछ ठीक-ठाक है.


Conclusion:सुखदेव भगत के भाजपा में शामिल होने को लेकर गर्म राजनीति को एक विराम लगता दिखाई दे रहा है
Last Updated :Oct 19, 2019, 11:51 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.