लोहरदगा में भारत जोड़ो यात्रा का हुआ आयोजन, कांग्रेस के दिग्गजों ने केंद्र पर निकाली भड़ास

author img

By

Published : Nov 6, 2022, 5:49 PM IST

Updated : Nov 6, 2022, 6:46 PM IST

Bharat Jodo Yatra in Lohardaga

लोहरदगा में कांग्रेस पार्टी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन किया गया (Bharat Jodo Yatra in Lohardaga). इस कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला है. पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है.

लोहरदगा: जिला में रविवार को कांग्रेस पार्टी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन किया गया (Bharat Jodo Yatra in Lohardaga). एक प्रकार से लोहरदगा में कांग्रेस पार्टी ने इस कार्यक्रम के माध्यम से शक्ति प्रदर्शन भी किया है. हजारों की भीड़ जमा करते हुए कांग्रेस पार्टी ने यह भी जताने का प्रयास किया कि झारखंड में कांग्रेस की स्थिति कमजोर नहीं है. पार्टी के केंद्रीय महासचिव तारिक अनवर भी इस कार्यक्रम से काफी ज्यादा प्रभावित दिखे. उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी जीत का दावा किया है. गुजरात और हिमाचल में जीत का दावा करते हुए कहा है कि जो भी कमियां थी, उसे हम दूर करते हुए इस बार निश्चित रूप से जीत हासिल करेंगे. इसके अलावा भी कई नेताओं ने कई महत्वपूर्ण बातें कही.

ये भी पढ़ें: पलामू के हुसैनाबाद में भारत जोड़ो यात्राः राहुल गांधी का मनोबल बढ़ाने के लिए गांव गांव जाएंगे हम- सुबोधकांत

गुजरात और हिमाचल प्रदेश में चुनाव जीतेगी कांग्रेस- तारिक अनवर: कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव तारिक अनवर ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में देश में सांप्रदायिक उन्माद बढ़ रहा है. इस तरह से देश को बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा. इसी लिए कांग्रेस ने भारत जोड़ो पद यात्रा की शुरुआत की है. तारिक अनवर ने दावा किया कि कांग्रेस इस बार हिमाचल प्रदेश और गुजरात में भी चुनाव जीतेगी. पिछली बार के चुनाव में गुजरात में कुछ कसर रह गई थी, इस बार दूर हो जाएगी. इस तरह से देश को बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा. इसीलिए कांग्रेस ने भारत जोड़ो पद यात्रा की शुरुआत की है.

देखें वीडियो

प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने क्या कहा: प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि कई राज्य में हमारे सरकार तोड़ने की कोशिश हुई. सरकार टूटती है तो इसका मतलब संविधान टूटता है. संविधान को कुचलने का प्रयास हो रहा है. इन सभी चीजों को लेकर जो लोग आक्रोशित हैं, उनको हम एकत्रित कर रहे हैं और केंद्र सरकार को बता रहे हैं कि मनमानी नहीं चलने देंगे.

कार्यक्रम में कई दिग्गज नेता हुए शामिल: लोहरदगा में भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत शंख नदी के समीप स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ. यात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेसी समर्थक शामिल हुए. भारत जोड़ो पदयात्रा शंख नदी पुल से प्रारंभ होकर, पताराटोली, रेलवे साइडिंग, पावरगंज चौक, अमला टोली, अपर बाजार, महाबीर चौक, मिशन चौक, बरवा टोली चौक, न्यू रोड, पावरगंज चौक होते हुए मैना बगीचा पहुंची. जहां सभा के पश्चात यात्रा का समापन हो गया. लोहरदगा में कांग्रेस की भारत जोड़ो पद यात्रा में आज पार्टी के कई दिग्गज नेता शामिल हुए. इसमें केंद्रीय महासचिव तारिक अनवर, झारखंड के मंत्री बन्ना गुप्ता, डॉ रामेश्वर उरांव, राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत, प्रदीप कुमार बालमुचु, बंधु तिर्की, सुबोध कांत सहाय, समेत कई प्रदेश स्तरीय नेता शामिल थे.

Last Updated :Nov 6, 2022, 6:46 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.