ETV Bharat / state

यूपी के झांसी से लौटे 27 मजदूर, किया गया होम क्वॉरेंटाइन

author img

By

Published : May 7, 2020, 5:11 PM IST

लातेहार में उत्तर प्रदेश के झांसी से करीब 27 मजदूर लौटे हैं. इन मजदूरों को सड़क मार्ग से उत्तर प्रदेश और झारखंड सरकार के संयुक्त प्रयास से इधर पहुंचाया गया. फिलहाल जांच के बाद सभी मजदूरों को होम क्वॉरेंटाइन किया गया है.

27 labourers returned from Jhansi in latehar
झांसी से लौटे 27 मजदूर

लातेहार:- लॉकडाउन के दौरान उत्तर प्रदेश के झांसी में लातेहार जिले के बरवाडीह प्रखंड क्षेत्र के छेचा पंचायत के 27 मजदूर फंसे हुए थे. जहां बीते 4 दिन पहले सभी मजदूरों को उत्तर प्रदेश सरकार और झारखंड सरकार के संयुक्त प्रयास से सड़क मार्ग से सभी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने का कार्य किया गया. जिसके बाद सभी मजदूरों को स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर होम क्वॉरेंटाइन किया गया. वहीं, मजदूर भी स्वास्थ्य विभाग के होम क्वॉरेंटाइन के निर्देशों का पालन कर रहे हैं.

देखें पूरी खबर

ये भी पढ़ें-लॉकडाउन में बनारस में फंसे हैं धनबाद के छात्र, परिजनों ने सीएम से लगाई गुहार

झांसी से लौटे मजदूर ने बताया कि उन्होंने कभी कल्पना नहीं की थी कि इस लॉकडाउन की अवधि में अपने घर लौट पाएंगे लेकिन यूपी और झारखंड सरकार के प्रयास से यह संभव हुआ. वहीं, मजदूरों ने यह भी कहा कि झांसी से झारखंड आने के क्रम में किसी तरह का किराया किसी मजदूर से नहीं लिया गया. साथ ही साथ पूरे रास्ते के सफर के दौरान खाने-पीने समेत सभी सुविधाओं का ख्याल उत्तर प्रदेश और झारखंड के अधिकारियों ने रखा.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.