Jharkhand News: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 25 मई को खूंटी आएंगी, महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में करेंगी शिरकत

author img

By

Published : May 15, 2023, 7:39 PM IST

http://10.10.50.75//jharkhand/15-May-2023/jh-khu-03-presindent-avb-jh10032_15052023172301_1505f_1684151581_945.jpg
President Draupadi Murmu Visit Of Khunti ()

खूंटी में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. 25 मई को राष्ट्रपति खूंटी में आयोजित महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में शिरकत करेंगी. इसको लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है.

खूंटी: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू दो दिवसीय झारखंड दौरे पर झारखंड आ रही हैं. राष्ट्रपति बनने के बाद द्रोपदी मुर्मू दूसरी बार झारखंड आ रही हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 24 मई को झारखंड पहुंच कर हाई कोर्ट का उद्घाटन करेंगी. इसके बाद 25 मई को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू भगवान बिरसा मुंडा की धरती खूंटी जाएंगी और वहां महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में शामिल होंगी. खूंटी की महिलाएं आत्मनिर्भर कैसे बनेंगी इस विषय पर राष्ट्रपति महिलाओं को संबोधित करेंगी.

ये भी पढे़ं-राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बिरसा मुंडा के वंशजों से की मुलाकात, समस्याओं को दूर करने का दिया आश्वासन

25 मई को खूंटी के बिरसा मुंडा स्टेडियम पहुंचेंगी राज्यपालः इस संबंध में खूंटी के डीसी शशि रंजन ने बताया कि राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 25 मई को खूंटी आ रही हैं. उन्होंने बताया कि खूंटी के बिरसा कॉलेज के फुटबॉल स्टेडियम में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का कार्यक्रम होना तय है. मंगलवार से कार्यक्रम को लेकर तैयारी शुरू की जाएंगी. वहीं राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर फुटबॉल स्टेडियम को पूरी तरह से सजाया जाएगा. साथ ही कार्यक्रम स्थल पर टेंट लगाया जाएगा और लोगों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी. वहीं राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे. जिले में अतिरिक्त फोर्स लगाया जाएगा. कार्यक्रम स्थल पर चप्पे-चप्पे पर जवानों को तैनात किया जाएगा. साथ ही सीसीटीवी से भी निगरानी रखी जाएगी.

15 नवंबर को भी राज्यपाल पहुंची थीं खूंटीः गौरतलब है कि 15 नवंबर 2022 को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू भगवान बिरसा मुंडा के जयंती के अवसर पर उनकी जन्मस्थली उलिहातू पहुंची थीं. भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्रपति वापस लौट गई थीं. उसी दिन 15 नवंबर को खूंटी के बिरसा कॉलेज स्तिथ स्टेडियम में आयोजित महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में राज्यपाल को शामिल होना था, लेकिन जरूरी कारणों से उस वक्त राष्ट्रपति कार्यक्रम में शिरकत नहीं कर सकी थीं.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.