ETV Bharat / state

पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष करिया मुंडा ने मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन, बुजुर्गों को बांटा कंबल

author img

By

Published : Sep 17, 2020, 7:46 PM IST

karia-munda-celebrates-pm-modi-birthday-in-khunti
पीएम मोदी का जन्मदिन

पूरे देश में आज पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया जा रहा है. इस अवसर पर बीजेपी ने सेवा सप्ताह मनाने का निर्णय लिया गया है. इसी क्रम में खूंटी के पिपराटोली स्थित वृद्धाश्रम में गुरुवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष करिया मुंडा ने बुजुर्गों के बीच कंबल का वितरण किया और मिठाईयां खिलाई.

खूंटी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के मौके पर जिले के पिपराटोली स्थित वृद्धाश्रम में गुरुवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान पदमविभूषण से सम्मनित पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष करिया मुंडा ने बुजुर्गों के बीच कंबल का वितरण किया और मिठाईयां खिलाई. अनाथ आश्रम में रहने वाले बुजुर्ग महिला और पुरुष पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष से कंबल पाकर काफी खुश हैं.

देखें पूरी खबर

कड़िया मुंडा ने कहा कि पीएम का सपना देश को आत्मनिर्भर बनाने का है, इसी उद्देश्य से कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और जनता को प्रेरित करने के लिए पूरे देश में सेवा सप्ताह मनाने का निर्णय लिया गया है. राष्ट्रीय स्तर पर लिए गए निर्णय के मुताबिक बीजेपी के कार्यकर्ता विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जनता की सेवा कर सेवा सप्ताह मना रहे हैं, इसी क्रम में वृद्धों और असहायों की मदद की गई.

इसे भी पढे़ं:- प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन आज, सेवा सप्ताह के रूप में मना रही पार्टी

वहीं केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के जिला प्रतिनिधि ने उलिहातू में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सेवा सप्ताह की शुरुआत की. उन्होंने दिव्यांगों के बीच आवश्यक उपकरण का भी वितरण किया. पूरे हफ्ते अलग-अलग इलाकों में बीजेपी के कार्यकर्ता गरीबों, असहायों और जरूरतमंदों के बीच जाएंगे और दैनिक उपयोगी सामग्रियों का वितरण करेंगे.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.