ETV Bharat / state

खूंटी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की भारत जोड़ो पदयात्रा, नेताओं ने गाड़ी की सवारी

author img

By

Published : Oct 10, 2022, 6:18 PM IST

Updated : Oct 10, 2022, 6:56 PM IST

खूंटी में भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू (Lord Birsa Munda birthplace Khunti) से कांग्रेस नेताओं ने भारत जोड़ो पदयात्रा की शुरुआत (Bharat Jodo Padyatra from khunti) की. लेकिन पदयात्रा में झारखंड कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के रवैये से सवाल खड़े होने लगे हैं. भारत जोड़ो पदयात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ता पैदल चलते रहे, लेकिन झारखंड में कांग्रेस कोटे के मंत्री और अन्य नेता गाड़ी से पहले पहुंचने के कारण सभा स्थल पर पदयात्रा का इंतजार करते रहे (leaders reached meeting place by car).

Etv Bhabharat-jodo-padyatra-from-ulihatu-lord-birsa-munda-birthplace-khunti-leaders-reached-meeting-place-by-carrat
भारत जोड़ो पदयात्रा

खूंटीः कांग्रेस की भारत जोड़ो पदयात्रा झारखंड से नहीं गुजर रही है, लेकिन उसी की तर्ज पर उसी के मकसद को लेकर झारखंड कांग्रेस, प्रदेश में भारत जोड़ो पदयात्रा का आयोजन कर रही ही. लेकिन खूंटी में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में नेताओं के तरीके पर सवाल उठने लगे हैं. सोमवार को भगवान बिरसा मुंडा की जमस्थली उलिहातू से शुरू भारत जोड़ो पदयात्रा (Bharat Jodo Padyatra from khunti) में कांग्रेस के दिग्गज ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव, झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, सुखदेव भगत शामिल तो हुए. लेकिन महज कुछ दूर पदयात्रा कर गाड़ी में सवार हो गए और बिना बड़े नेताओं के कार्यकर्ता पैदल यात्रा करते रहे. इधर, गाड़ी से चलने के कारण वो सभा स्थल पर पहले पहुंच गए और यहां पद यात्रा कर रहे कार्यकर्ताओं का इंतजार करते नजर आए(leaders reached meeting place by car).

ये भी पढ़ें- राहुल गांधी ने कर्नाटक के तुमकुर से भारत जोड़ो यात्रा फिर से शुरू की

इससे पहले कांग्रेस के दिग्गज बिरसा मुंडा प्रांगण पहुंचे और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पदयात्रा की शुरुआत की. कांग्रेस नेता उलिहातू से कुछ दूर पैदल चले और औपचारिकता पूरी कर एक गाड़ी में सवार होकर किताहातु मोड़ के लिए निकल गए. इधर बिना बड़े नेता के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा की रस्म निभाई. यहां पदयात्रा पहुंची तो किताहातु मोड़ पर गाड़ी से पहुंचे कांग्रेस कोटे के मंत्री और नेता पदयात्रा में शामिल लोगों का इंतजार करते नजर आए. क्योंकि वहां पर उन्हें संबोधन करना था.

देखें पूरी खबर

नेताओं के गोलमोल जवाबः इधर मीडिया के यह मामला उठाने पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने गोलमटोल जवाब दिया. ईटीवी भारत से स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि इसकी शुरुआत राहुल गांधी ने की है और इसे आगे बढ़ाना हम लोगों का काम है. इधर पूर्व विधायक कालीचरण मुंडा ने ईटीवी भारत को बताया कि इस आंदोलन को आगे बढ़ाना है. पदयात्रा में कार्यकर्ताओं की कम संख्या और माननीयों के नहीं रहने पर कालीचरण ने कहा कि ऐसा नहीं है. हमारे साथ पूरा समाज है.

ये भी शामिल हुएः खूंटी में भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलीहातु से सोमवार को शुरू हुई भारत जोड़ो पदयात्रा में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्व विधायक कालीचरण मुंडा, खूंटी जिला अध्यक्ष रामकृष्ण चौधरी, सायुम अंसारी आधि भी शामिल हुए. सभी कांग्रेसी नेता हाथों में तिरंगा लिए हुए थे.


दिग्गजों ने क्या बताया पदयात्रा का मकसदः वहीं स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि देश के अंदर जिस प्रकार से नफरत की राजनीति को बढ़ावा दिया जा रहा है, उसके विपरीत राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा चल रही है. उसके उद्देश्यों को लेकर जन जन तक पहुंचना है. समाज में बढ़ रही नफरत, बेरोजगारी, कमरतोड़ महंगाई के खिलाफ आमजनों को जागरूक करना है.

बन्ना गुप्ता ने कहा कि इस यात्रा के जरिये प्रदेश के सभी प्रखंडों में एक हजार नये सदस्य बनाने हैं. सशक्त बूथ कमेटी का गठन करना, प्रखंड मंडल एवं पंचायत स्तर तक सशक्त कांग्रेस कमेटी का गठन सुनिश्चित कराना है. प्रखंडों में अनिवार्य रूप से कार्यालय की स्थापना कराना है. स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि राहुल गांधी को 2024 के लोकसभा चुनाव में देश का प्रधानमंत्री बना कर कांग्रेस पार्टी को राष्ट्र सेवा का मौका दिलाना है.

देश के 12 राज्यों से गुजर रही राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्राः झारखंड कांग्रेस की भारत जोड़ो पदयात्रा से इतर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की पदयात्रा देश के 12 राज्यों से गुजरने वाली है. जिसकी शुरुआत कन्याकुमारी से हुई है. यह केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और पंजाब से गुजरेगी.

Last Updated : Oct 10, 2022, 6:56 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.