ETV Bharat / state

खूंटी में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की अध्यक्षता में 'दिशा' की बैठक, अधिकारियों को दिए लंबित योजनाओं को पूरा करने के निर्देश

author img

By

Published : Nov 26, 2020, 7:16 PM IST

खूंटी में दिशा की बैठक आयोजित की गई, जिसमें जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने शिरकत की. बैठक में उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों से समय पर 2019-20 की योजनाओं को पूर्ण करने का निर्देश दिया.

disha-meeting-held-in-khunti
दिशा की बैठक

खूंटीः जिला समाहरणालय सभागार में दिशा की बैठक संपन्न हुई. बैठक में जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और स्थानीय विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने जिले में चल रहे विकास योजनाओं की वर्त्तमान स्थिति की समीक्षा की. इसी क्रम में संबंधित विभागों के अधिकारियों से समय पर 2019-20 की योजनाओं को पूर्ण करने का निर्देश दिया.

देखें पूरी खबर
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि कोरोना काल में भी आयोजित दिशा की बैठक में सभी जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित हुए और खूंटी में चल रहे विकास कार्यों की वर्त्तमान स्थिति की जानकारी साझा की. उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए केंद्र प्रायोजित योजनाओं को धरातल पर उतारना और किसानों की आय दोगुनी करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं.
इसे भी पढे़ं:- सीएम हेमंत सोरेन शाम को पहुंचेंगे पैतृक गांव नेमरा, सोहराय पर्व में लेंगे हिस्सा


अर्जुन मुंडा ने कहा कि संविधान दिवस के दिन बिरसा मुंडा के जन्मभूमि और आंदोलन भूमि पर संविधान की स्मृति करने का मौका मिला है, संविधान निर्माण के समय खूंटी के जयपाल सिंह मुंडा ने देश के संविधान निर्माण के वक्त जनजातीय इलाकों में शासन प्रशासन कैसे किया जाए, इसे लेकर संविधान सभा में अपना पक्ष रखा था. जयपाल सिंह मुंडा ने जनजातीय समाज, जनजातीय जीवन, जनजातीय चरित्र और जनजातीय भावना को सुरक्षित रखते हुए इन इलाकों का विकास किया है. बैठक में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, डीसी और एसपी समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.