खूंटी में सीएम हेमंत सोरेन के पोस्टर को फाड़ने की हिमाकत! सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

author img

By

Published : Nov 14, 2022, 1:01 PM IST

Updated : Nov 14, 2022, 4:30 PM IST

CM Hemant Soren posters torn in Khunti questions on security arrangements on arrival of President
खूंटी ()

खूंटी में राष्ट्रपति का आगमन 15 नवंबर को हो रहा है. इसको लेकर राष्ट्रपति के स्वागत की तैयारी पूरजोर तरीके से की जा रही है. उनकी सुरक्षा को लेकर झारखंड की पुलिस हाई अलर्ट (Jharkhand Police high alert regarding President visit) पर है. लेकिन यहां सीएम हेमंत सोरेन के पोस्टर फाड़ने (CM Hemant Soren posters torn in Khunti) को लेकर खूंटी में सुरक्षा व्यवस्था सवाल उठ रहे हैं.

खूंटीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का झारखंड दौरा 15 नवंबर को हो रहा है. पहले के तय कार्यक्रम में बदलाव के बाद खूंटी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू जाकर धरती आबा को श्रद्धांजलि करेंगी (Jharkhand Police high alert regarding President visit). इसको लेकर खूंटी में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की जा रही है. लेकिन यहां सीएम हेमंत सोरेन के पोस्टर फाड़ने को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सवाल उठ रहे (CM Hemant Soren posters torn in Khunti) हैं.

इसे भी पढ़ें- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का खूंटी का कार्यक्रम रद्द, भगवान बिरसा की जन्मस्थली उलीहातु पहुंचेंगी प्रेसिडेंट

खूंटी में राष्ट्रपति आगमन को लेकर झारखंड की पुलिस हाई अलर्ट मोड में (Police high alert regarding President visit in Khunti) है. जिला में बड़ी संख्या में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. पुलिस लगातार पेट्रोलिंग का दावा कर रही है. इसके बावजूद शहरी इलाकों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लगाए गए पोस्टरों को निशाना बनाया जा रहा है. प्रशासन के द्वारा मुख्यमंत्री के पोस्टर को शहर के विभिन्न सड़कों पर रविवार को लगाया गया था और राष्ट्रपति आगमन के एक दिन पूर्व सोमवार सुबह ही पोस्टर फटे हुए नजर आए. शहर के व्यस्ततम डीएवी रोड के ज्यादातर पोस्टरों को फाड़ दिया गया है. ऐसे में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद बीच सडक में लगे राज्य के मुखिया के पोस्टर को फाड़ा जाना कई सवाल खड़ा करता (questions on security arrangements in Khunti) है. कुछ माह पूर्व ही पूरे शहर में लाखों की लागत से पूरे शहरी क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है. पुलिस चौबीस घंटे शहर की निगरानी का दावा कर रही है, ऐसे में असमाजिक तत्वो के द्वारा पोस्टर फाड़ा जाना कई सवाल खड़ा कर रहा है.

देखें पूरी खबर

राष्ट्रपति के दौरे का नया शेड्यूलः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के झारखंड दौरे में (President Draupadi Murmu Jharkhand visit) शेड्यूल में बदलाव हुआ है. राष्ट्रपति अब 15 नवंबर को रांची पहुंचेंगी, जहां से वो सीधे खूंटी चली जाएंगी. खूंटी में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि देंगी. श्रद्धांजलि देने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उनके वंशजों से मिलेंगी. वहां से लौटने के बाद राष्ट्रपति मध्य प्रदेश चली जाएंगी. पहले उनका दौरा दो दिवसीय था. नए शेड्यूल के तहत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 14 नवंबर के बजाय 15 नवंबर को रांची पहुंचेंगी. वो रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर 8 बजकर 20 मिनट पर पहुंचेगे. एयरपोर्ट से 8 बजकर 30 मिनट पर वो खूंटी के उलिहातू के लिए हेलिकॉप्टर के लिए रवाना होंगी. 8 बजकर 50 मिनट पर राष्ट्रपति वहां पहुंचेंगी. उलिहातू में धरती आबा को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी. इसके बाद वहां उनके वंशजों से मुलाकात करेंगी. वहां से लौटने के बाद सवा 10 बजे वो मध्य प्रदेश के लिए रवाना हो जाएंगी.

Last Updated :Nov 14, 2022, 4:30 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.