ETV Bharat / state

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू जामताड़ा का दौरा आज, कई कार्यकर्मों में होंगी शामिल

author img

By

Published : Aug 21, 2019, 7:43 AM IST

द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू आज जामताड़ा का दौरा करेंगी. इस दौरान वे कई कार्यकर्मों में शामिल होंगी. राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू कस्तूरबा आवासीय विद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेंगी.

जामताड़ा: राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू आज जामताड़ा का दौरा करेंगी. इस दौरान वे कई कार्यकर्मों में शामिल होंगी. राज्यपाल के आगमन को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है. उनके आगमन को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए गए हैं.

जानकारी के अनुसार राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू सबसे पहले कल्याण विभाग द्वारा संचालित आश्रम विद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेंगी. इसके बाद कल्याण विभाग द्वारा संचालित गुरुकुल विद्यालय के बच्चियों के साथ मुलाकात करेंगी. उसके बाद कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में जाकर वहां के बच्चों के साथ भी बातचीत करेंगी. कस्तूरबा आवासीय विद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेंगी.

ये भी पढ़ें- घर में ही बना डाला बापू की 'यादों' का म्यूजियम

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू जिला प्रशासन द्वारा आयोजित नगर भवन के में कार्यक्रम में भाग लेंगी. जहां कई योजनाओं का शिलान्यास करने के साथ ही सखी मंडल के सदस्यों और लाभुकों के बीच नियुक्ति पत्र, चयन पत्र के अलावा गोल्डन कार्ड और राशि का वितरण करेंगी. इसके बाद राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू जिले के नाला प्रखंड के कुंजबना अस्पताल और सरकार द्वारा पंचायतों में लगाए जा रहे स्ट्रीट लाइट का भी अवलोकन करेंगीं.

Intro:जामताड़ा में बुधवार 21 अगस्त को महामहिम राज्यपाल का कार्यक्रम तय है ।राजपाल जामताड़ा में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगी ।राज्यपाल के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन द्वारा लगभग सारी तैयारी पूरी कर ली गई है।


Body:21 अगस्त बुधवार को राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू जामताड़ा आएंगी। राज्यपाल जामताड़ा के विभिन्न समाज कल्याण द्वारा शैक्षणिक संस्थान एवं प्रशासन द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेगी। इसके लेकर प्रशासन द्वारा सभी तरह की तैयारी पूरी कर ली गई है ।सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है ।मिली जानकारी के अनुसार राज्यपाल दुमका से जामताड़ा पहुंचेगी। सर्वप्रथम कल्याण विभाग द्वारा संचालित आश्रम विद्यालय में कार्यक्रम में भाग लेंगी । तत्पश्चात कल्याण विभाग द्वारा संचालित गुरुकुल विद्यालय में वहां के बच्चियों के साथ मिलेंगी ।उसके बाद कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में जाकर वहां के बच्चों के साथ बातचीत करेंगी । कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में कार्यक्रम में भाग लेने के बाद प्रशासन द्वारा नगर भवन में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगी। जहां विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं नियुक्ति पत्र चयन पत्र के अलावे गोल्डन कार्ड सखी मंडल सदस्यों के बीच राशि लाभुकों के बीच वितरण करने का काम करेंगी ।
बाईट नागेंद्र सिन्हा उप विकास आयुक्त जामताड़ा


Conclusion:बताया गया है कि राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू जामताड़ा के विभिन्न सरकारी और शैक्षणिक संस्थान में कार्यक्रम में भाग लेने के बाद वह जामताड़ा जिले के नाला प्रखंड के कुंजबना अस्पताल एवं सरकार द्वारा पंचायतों में लगाए जा रहे स्ट्रीट लाइट का भी अवलोकन करेंगीं । जिस से लेकर प्रशासन द्वारा तैयारी की गई है।

संजय तिवारी ईटीवी भारत जामताड़ा
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.