ETV Bharat / state

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे सिंधिया गिरिडीह पहुंचीं, लोगों से संवाद कर मोदी सरकार के पक्ष में मांगा समर्थन

author img

By

Published : Jun 14, 2023, 11:12 PM IST

http://10.10.50.75//jharkhand/14-June-2023/jhgir01vasundharakasanwadpkgjhc10018_14062023220855_1406f_1686760735_822.jpg
Vasundhara Raje Scindia Visited Giridih

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे सिंधिया ने गिरिडीह पहुंच कर लोगों से संवाद किया. इस दौरान सिंधिया ने केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी ली और लोगों को केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं.

देखें पूरी खबर

गिरिडीहः गोड्डा और दुमका लोकसभा क्षेत्र में कार्यक्रम करने के बाद बुधवार की शाम भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया गिरिडीह पहुंची. यहां केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे समेत अन्य ने उनका स्वागत किया. वसुंधरा राजे सिंधिया ने गिरिडीह के गांडेय विधानसभा क्षेत्र के करनपुरा में विशिष्ट लोगों संग संवाद किया. इसके बाद गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के झगरी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. वहीं गांडेय विधानसभा क्षेत्र के करणपुरा में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार द्वारा संचालित योजना से मिलने वाले लाभ की जानकारी सिंधिया को दी.

ये भी पढ़ें-लोकसभा चुनाव 2024: झामुमो के गढ़ में गरजीं वसुंधरा राजे सिंधिया, कहा- सोरेन परिवार 40 सालों से कर रहा भ्रष्टाचार

गिरिडीह में जुटे कई समाज के लोगःगिरिडीह में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न समाज के लोगों का जुटान हुआ. यहां पर भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने मोदी सरकार द्वारा संचालित योजनाओं पर प्रकाश डाला. उन्होंने बताया कि किस तरह हर वर्ग को ध्यान में रखकर कई तरह की योजना का संचालन किया जा रहा है. यहां पर योजना को धरातल पर उतारने के दौरान किसी तरह की परेशानी हो रही है तो इसकी भी जानकारी ली.

गांडेय में एक नेता को कराया गया चुपःवैसे गांडेय और गिरिडीह का यह कार्यक्रम विशिष्ट लोगों से संवाद का था. गिरिडीह के कार्यक्रम में कई समाज के लोग मौजूद थे, लेकिन गांडेय में सामाजिक कार्यकर्ता और किसान नहीं दिखे. यहां पर पार्टी के एक नेता बीच में उठकर इस संबंध में बोलना चाहा तो उसे मुद्दा से भटक जाने की बात कह कर चुप करा दिया गया.

क्या कहा वसुंधरा ने अपने संबोधन मेंः मुख्य अतिथि वसुंधरा राजे सिंधिया ने अपने संबोधन में कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में डिजिटल इंडिया, मेकअप इंडिया, स्टार्टअप इंडिया जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से देश की तरक्की हुई. शिक्षा का आधुनिकीकरण जोर-शोर से हो रहा है. साथ ही स्कूलों और कॉलेजों का निर्माण हो रहा है. मोदी सरकार के कार्यकाल में भारत के रहने वाले लोग वर्ल्ड सिटीजन बने. कहा कि एक व्यक्ति ने देश के नक्शे को बदल दिया. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के पैसे को झारखंड सरकार रोक कर विकास कार्यों को बाधित कर रही है. इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस कार्यक्रम से जोड़ कर सीधा नरेंद्र मोदी से जोड़ने का काम किया जाना चाहिए.

ये थे मौजूदः इस कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल के अलावा विधायक केदार हाजरा, पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार, निर्भय शाहबादी, दिनेश यादव, चुन्नूकांत, प्रकाश सेठ, अशोक उपाध्याय, यदुनन्दन पाठक, दिलीप वर्मा, रंजन सिन्हा, शिवपूजन राम, कामेश्वर पासवान समेत कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.