ETV Bharat / state

जुगाड़ टेक्नोलॉजी से मां की समस्याओं का किया निदान, अब पानी के लिए नहीं करनी पड़ती है मेहनत

मां की तकलीफ को दूर करने के लिए गरीब बेटे ने जुगाड़ लगाया. जुगाड़ ऐसा लगाया कि चापाकल का हैंडल एक बटन से चलने लगा. जानें एक मां की परेशानी और बेटे के देसी जुगाड़ की कहानी.

Motor fitting in hand pump from Desi Jugaad in Giridih
डिजाइन इमेज

Published : July 27, 2023 at 4:58 PM IST

|

Updated : July 27, 2023 at 7:03 PM IST

Choose ETV Bharat
देखें पूरी खबर

गिरिडीह: बीमार मां घर के आंगन में लगे चापाकल का हैंडल चला नहीं पा रही थी. हैंडल चलता नहीं तो पानी भी मां भर नहीं पा रही थी. रोज की इस परेशानी को दूर करने के लिए होनहार बेटे ने ऐसा देसी जुगाड़ लगाया कि चापाकल का हैंडल एक बटन से चलने लगा. अब मां को पानी भरने के लिए किसी तरह की परेशानी नहीं होती है. यह कहानी है संतोष महली और उसकी मां जहरी देवी की.

ये भी पढ़ें- स्कूली बच्चों ने बनाई सेंसर वाली हेलमेटः शराब पीकर बाइक चलाने वालों की बचेगी जान, स्पीड कंट्रोल और सेफ्टी पर कर रहे काम

दरअसल, संतोष महली (25 वर्ष) सदर प्रखंड के मंगरोडीह पंचायत अंतर्गत फूलजोरी का निवासी है. संतोष अपनी वृद्ध पिता राजकुमार महली, मां जहरी देवी व भाई फागु महली के साथ कच्चा मकान में रहता है. घर के आंगन में चापाकल हैं. घर के पुरुष सदस्य हर रोज काम करने निकल जाते हैं तो जहरी देवी अकेली रह जाती हैं.

Motor fitting in hand pump from Desi Jugaad in Giridih
संतोष महली की कलाकारी

घरेलू काम के लिए आंगन में गड़े चापाकल से ही जहरी देवी को पानी भरना पड़ता. चापाकल का हैंडल काफी सख्त होने के कारण जहरी देवी को इसे चलाने में काफी परेशानी होती. कई बार तो पानी के लिए उसे दूसरे के घर जाना पड़ता. जहरी ने इस परेशानी से अपने पति व पुत्र को अवगत कराया. परेशानी सुनने के बाद संतोष के साथ घर के अन्य सदस्य परेशान हो गए.

Motor fitting in hand pump from Desi Jugaad in Giridih
बास से कलाकृति बनाते संतोष महली

काफी अध्ययन कर लगा लिया जुगाड़: मां की इस तकलीफ से संतोष बैचैन रहने लगा. इस समस्या का हल निकालने को लेकर परेशान हो गया. संतोष ने बताया कि उसने पढ़ा था कि मोटर में यदि गियर लगा दिया जाए तो मोटर की स्पीड कम हो जाता हैं. उसने पूर्व में इस तरह का गियर मोटर साइकिल में लगाकर उसे चला चुका था.

Motor fitting in hand pump from Desi Jugaad in Giridih
संतोष महली की कलाकारी

गियर मोटर का लिया सहारा: संतोष ने इस समस्या का हल निकालने के लिए गियर मोटर का सहारा लिया. गियर मोटर को हैंडल से जोड़ दिया. कई घंटे की मेहनत के बाद इस गियर मोटर के माध्यम से चापाकल का हैंडल चलने लगा और वृद्ध व बीमार मां की परेशानी का हल निकल गया.

Motor fitting in hand pump from Desi Jugaad in Giridih
संतोष महली

बांस की कलाकृति में है निपुण: यहां बता दें कि संतोष के पास अदभुत कला है. वह बांस से कलाकृति करता है. संतोष बांस से कई तरह की प्रतिमा का निर्माण कर चुका है. इसके द्वारा बांस से बनाये गए सामान की तारीफ होती रहती है. हालांकि इस हुनरमंद को अभी तक वाजिब हक नहीं मिल सका है.

Last Updated : July 27, 2023 at 7:03 PM IST