ETV Bharat / state

मांदर बजाकर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने दी होली की शुभकामनाएं, सादगी पूर्ण त्योहार मनाने की अपील

author img

By

Published : Mar 29, 2021, 10:38 AM IST

पूरे देश और विदेश में होली की धूम है और लोग एक दूसरे को त्योहार की बधाई दे रहे है. इसी क्रम में पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने जमशेदपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी लोगों को होली की शुभकामनाएं दीं.

union minister arjun munda wishes holi to people in jamshepur
मांदर बजाकर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने दी होली की शुभकामनाएं

जमशेदपुरः कोरोना काल के बीच देश भर में रंग और गुलाल का पर्व होली बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. इस दौरान लोग कोविड गाइडलाइन का पालन कर होली का पावन पर्व मना रहे हैं और लोगों को शुभकामनाएं दे रहे हैं. इसी के साथ केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी देशवासियों को होली की बधाई दी है.

देखें पूरी खबर

इसे भी पढ़ें- CM ने ट्वीट कर राज्यवासियों को दी होली और शब-ए-बारात की शुभकामनाएं, कहा- कोविड गाइडलाइन के साथ मनाएं त्योहार

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली आपसी सौहार्द्र का त्योहार है. उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोरोना को देखते हुए सादगी पूर्ण त्योहार मनाएं. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि होली का त्योहार आपसी मतभेद भुलाकार प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है, इसे समाज के सभी वर्ग के लोग मनाते हैं और सभी प्रकार के भेदभाव मिट जाते हैं. उन्होंने कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में खुशियां लेकर आएगा. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा अपने पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने जमशेदपुर आए हुए हैं. इस दौरान उन्होंने लोगों के साथ मांदर भी बजाया.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.