ETV Bharat / state

Jamshedpur News: विधायक सरयू राय की पार्टी भाजमो बिरसानगर मंडल पूर्वी का हुआ पुनर्गठन, अध्यक्ष बनीं रेखा महानंदी

author img

By

Published : May 8, 2023, 4:00 PM IST

http://10.10.50.75//jharkhand/08-May-2023/jh-eas-01-saryu-ray-rc-jh10004_08052023134736_0805f_1683533856_469.jpg
BJM Birsanagar East Division Reconstituted

जमशेदपुर पूर्वी क्षेत्र के विधायक सरयू राय अपनी पार्टी भारतीय जनता मोर्चा का विस्तार में जुटे हुए हैं. इसके तहत विभिन्न मंडलों का पुनर्गठन किया जा रहा है. वहीं लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है.

जमशेदपुर: भले ही लोकसभा और विधानसभा चुनाव होने में अभी देरी है लेकिन जमशेदपुर के पूर्वी क्षेत्र के निर्दलीय विधायक सरयू राय अपनी नई पार्टी भारतीय जन मोर्चा का विस्तार करने में लगे हैं. साथ ही पार्टी के बैनर तले ही अपने विधानसभा में लोगों की समस्या के समाधान के लिए अलग-अलग शिविर में लगा रहे हैं. भाजमो पूर्वी बिरसानगर मंडल के अध्यक्ष शंकर कर्मकार ने जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव के निर्देशनुसार मंडल और मंडल अंतर्गत विभिन्न मोर्चा का पुनर्गठन किया है.

ये भी पढे़ं-Jamshedpur News: विधायक सरयू राय ने जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी को लिखा पत्र, क्षेत्र की समस्याओं का शीघ्र निष्पादन का निर्देश

भाजमो महिला मंडल की अध्यक्ष रेखा मनोनितः भाजमो महिला जिला अध्यक्ष मंजू सिंह की अनुशंसा पर बिरसानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष के रूप मे नई मंडल अध्यक्ष रेखा महानंदी को मनोनित किया है. साथ ही मंडल प्रभारी सह जिला मंत्री विकाश गुप्ता की उपस्तिथि में भाजमो बिरसानगर मंडल पूर्वी की महिला नेत्री सरस्वती खामरी को मंडल उपाध्यक्ष और खुशबू देवी को मंडल सचिव मनोनीत किया गया है. एससी मोर्चा के लिए संजय रविदास को बिरसानगर (पूर्वी) एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया है.

भाजमो महिला मोर्चा बिरसानगर का विस्तारः भाजमो महिला मोर्चा (बिरसानगर पूर्वी) का नए सिरे से विस्तार किया गया है. वह इस प्रकार हैः महिला उपाध्यक्ष सुमन एक्का, रेशमा सोय और शीतल, महामंत्री मोनी नाग और जानकी गोप, मंत्री सुनीता कर्मकार, तुलसी देवी, रिया, रति कुमारी, जाया मुखी, रीता देवी को बनाया गया है. वहीं एससी मोर्चा का महामंत्री कमल रविदास को बनाया गया, उपाध्यक्ष-गौर रविदास, रंजीत रविदास, मंत्री-दुर्गा चरण रविदास, सुनीता देवी, रेनू देवी, सरस्वती देवी, शिवचरण को बनाया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला मंत्री विकाश गुप्ता, जिला अध्यक्ष मंजू सिंह, जिला अध्यक्ष प्रकाश कोया, मंडल अध्यक्ष सूरज हेंब्रम, जीतेन्द्र कुमार, महुवा चक्रवती, नारायण टुडू उपस्थित थे.

भाजमो की ओर से पेंशन कैंप का आयोजनः भारतीय जनतंत्र मोर्चा बिरसानगर पश्चिमी मंडल की ओर से मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश सिंह के नेतृत्व में बिरसानगर जोन नंबर 6 बिरसा स्पोर्टिंग क्लब में वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, एकल महिला और विकलांग पेंशन कैंप का आयोजन किया गया. कैंप में मुख्य रूप से भाजमो के जिला उपाध्यक्ष एम चंद्रशेखर राव और जिला मंत्री विकाश गुप्ता, विधानसभा कार्यालय प्रभारी अशोक कुमार सिंह, भाजमो महिला जिला अध्यक्ष मंजू सिंह उपस्थित थे. जय प्रकाश सिंह ने बताया कि जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय के निर्देशानुसार पूर्वी विधानसभा में निवास करने वाले ऐसे लाभार्थी जो चलने-फिरने में बिल्कुल असमर्थ हैं उनके लिए क्षेत्रवार विभिन्न बस्तियों में कैंप लगाया जा रहा है. इसी क्रम में यह कैंप बिरसानगर के स्थानीय लोगों के लिए आयोजित किया गया है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.