ETV Bharat / state

कोल्हान विश्वविद्यालय के वीसी ने ETV भारत से की खास बातचीत, कहा- परिसर में बनेगा ट्राइबल संग्रहालय

author img

By

Published : Dec 15, 2020, 1:15 PM IST

Updated : Dec 15, 2020, 1:33 PM IST

kolhan university in jamshedpur
कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति गंगाधर पांडा

जमशेदपुर स्थित कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति गंगाधर पांडा ने ईटीवी भारत से खास बातचीत की. जिसमें उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर में ट्राइबल संग्रहालय बनाया जाएगा. इस ट्राइबल संग्रहालय में आदिवासियों की कला संस्कृति सभ्यता की जानकारी उपलब्ध रहेगी.

जमशेदपुरः कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति गंगाधर पांडा ने ईटीवी भारत से विशेष बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि कोल्हान विश्वविद्यालय परिसर में ट्राईबल संग्रहालय बनाया जाएगा. जिसमें कोल्हान के ट्राइबल की जानकारी उपलब्ध होगी.

कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति गंगाधर पांडा

इसे भी पढ़ें- सरायकेला में हुए 5 पुलिसकर्मियों की हत्या की जांच NIA के हवाले, 14 उग्रवादियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

कोल्हान विश्वविद्यालय परिसर में ट्राइबल संग्रहालय
कुलपति गंगाधर पांडा ने कहा कि उन्हें हाल में ही कोल्हान विश्वविद्यालय का प्रभार मिला है. तब से विश्वविद्यालय में काफी सुधार किया गया है. सभी परीक्षाओं की पढ़ाई समय पर हो उसकी व्यवस्था की गई है. यहां पर 2016 से पीएचडी की पढ़ाई बंद थी, उसे इस बार से शुरू कर दिया गया है. इसके अलावा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के निर्देश पर कुछ नये पाठ्यक्रम इस सत्र में शुरू किये जाएंगे.

उन्होंने बताया कि कोल्हान प्रमंडल ट्राइबल क्षेत्र है. इस कारण विश्वविद्यालय परिसर में ट्राइबल संग्रहालय बनाया जाएगा. इस ट्राइबल संग्रहालय में आदिवासियों की कला संस्कृति सभ्यता की जानकारी उपलब्ध रहेगी. पहले इसे छोटे स्तर पर बनाया जाएगा, लेकिन भविष्य में इसका स्वरूप काफी बड़ा होगा. कोल्हान विश्वविद्यालय प्रबंधन इसकी तैयारी में जुट गया है. उन्होंने बताया कि रूसा से अनुदान लेकर कोल्हान विश्वविद्यालय के संबंधित कॉलेजों का विकास किया जाएगा.

Last Updated :Dec 15, 2020, 1:33 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.