ETV Bharat / state

स्वास्थ्य मंत्री ने लगाया जनता दरबार, टूटने नहीं देंगे जनता का भरोसा- बन्ना गुप्ता

author img

By

Published : Feb 27, 2022, 5:25 PM IST

Updated : Feb 27, 2022, 5:41 PM IST

जमशेदपुर में कांग्रेस कार्यालय में मंत्री बन्ना गुप्ता ने जनता दरबार लगाया. यहां उन्होंने आम लोगों की फरियादें सुनीं. इस मौके पर उन्होंने कहा कि जनता का भरोसा टूटने नही देंगे. शहर में बढ़ते अपराध पर लगाम लगेगा नहीं तो अधिकारी बदल दिए जाएंगे.

health-minister-banna-gupta-held-janata-darbar-at-congress-office-in-jamshedpur
स्वास्थ्य मंत्री

जमशेदपुरः झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता अपने विधानसभा क्षेत्र में स्थित कांग्रेस कार्यालय में जनता दरबार लगाया. यहां वो आम जनता की समस्याओं से अवगत हुए और कई फरियादियों की समस्या का ऑन स्पॉट समाधान किया. स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि जनता का भरोसा सरकार पर है, उसे टूटने नहीं दिया जाएगा. वहीं जमशेदपुर शहर में बढ़ते अपराध पर कहा कि अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा. जिससे रात में भी महिलाएं बेखौफ घूम सकती हैं. कोई माई का लाल आंख उठाकर नहीं देख सकता.

इसे भी पढ़ें- जब स्वास्थ्य मंत्री के जनता दरबार में फूट-फूटकर रोये फरियादी, जानिए फिर क्या हुआ

जमशेदपुर में कांग्रेस कार्यालय में मंत्री बन्ना गुप्ता ने जनता दरबार लगाया. बिष्टुपर स्थित कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में जनता दरबार में कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय खां और पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे. इस जनता दरबार में पुरूषों के अलावा ज्यादा संख्या में महिला फरियादी मौजूद रहीं. चिकित्सा से संबंधित ज्यादा मामलों से मंत्री अवगत हुए. जबकि पुलिस प्रशासन के अलावा अन्य कई मामले को आम लोगों ने मंत्री के समक्ष रखा.

जानकारी देते स्वास्थ्य मंत्री


स्वास्थ्य मंत्री ने जनता की कई समस्याओं का ऑन स्पॉट निराकरण किया और ज्यादातर मामलों से संबंधित पदाधिकारियों को अवगत कराते हुए समाधान का निर्देश दिया है. मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि पार्टी के प्रदेश प्रभारी के निर्देश पर कांग्रेस के सभी मंत्रियों को अपने जनता दरबार लगाकर जनता की समस्याओं के समाधान का निर्देश प्राप्त हुआ है. जिसके तहत इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. उन्होंने बताया कि सरकार पर जनता का भरोसा है, उसे टूटने नहीं देंगे. वहीं झारखंड में भाषा विवाद पर उन्होंने कहा कि राज्य की जनता जो चाहेगी वही होगा. क्षेत्रीय पार्टी और राष्ट्रीय पार्टी के अपने अपने विचार हैं, कांग्रेस पार्टी सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी है.

Health Minister Banna Gupta held Janata Darbar at Congress office in Jamshedpur
जनता दरबार में फरियाद सुनते मंत्री


वहीं स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जमशेदपुर शहर में लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर चिंता जाहिर की. उन्होंने कहा कि इस मामले से मुख्यमंत्री को अवगत करा दिया गया है, जल्द ही जमशेदपुर में अपराधियों पर नकेल कसी जाएगी और शहर में अमन चैन से लोग जी सकेंगे. उन्होंने बताया कि अपराध पर लगाम लगेगा और महिलाएं आधी रात में भी मोबाइल लेकर और सोने की चेन पहनकर घूमेंगी और कोई माई का लाल आंख उठाकर नहीं देख सकता.

Last Updated : Feb 27, 2022, 5:41 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.