ETV Bharat / state

जमशेदपुर की देविका सिंह बनी इंटक की महिला इकाई की राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहा- संगठन को मजबूत करने की जरूरत

author img

By

Published : Aug 4, 2023, 10:56 AM IST

Updated : Aug 4, 2023, 11:02 AM IST

जमशेदपुर की देविका सिंह को इंटक की महिला इकाई का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है. अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाना उनकी प्राथमिकता होगी.

Devika Singh became national president of womens unit of INTUC
Devika Singh became national president of womens unit of INTUC

देविका सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष, महिला इंटक

जमशेदपुरः इंटक के महिला इकाई की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद देविका सिंह जमशेदपुर पहुंचीं. महिला इंटक की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि देश के सभी राज्यों में महिला इंटक के संगठन को मजबूत करने की जरूरत है.

इंटक के महिला इकाई की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद देविका सिंह जमशेदपुर पहुंची थी, जहां इंटक के पदाधिकारी एवं जिला कांग्रेस के द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया. आपको बता दे की जमशेदपुर की रहने वाली देविका सिंह पूर्व मे महिला इंटक के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष के पद पर थीं. वो पिछले कई वर्षो से महिला इंटक से जुड़ी रही हैं. इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीवा रेड्डी उनके बेहतर कार्यों के मद्देनजर उन्हें महिला इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी है. देविका सिंह को मिली इस नई ज़िम्मेदारी को लेकर जमशेदपुर में इंटक के पदाधिकारीयों में खुशी की लहर है.

जमशेदपुर के बिष्टपुर स्थित परिसदन में स्वागत के उपरांत महिला इंटक की राष्ट्रीय अध्यक्ष देविका सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने उनके बेहतर कार्यों और संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेवारी सौंपी है. इसके लिए वे राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करती हैं. उन्होंने कहा कि आम तौर पर रोजगार करने वाली महिलाएं खासकर महिला मजदूरों की अनेकों समस्याएं होती हैं. उन समस्याओं को आगे लाकर उनका निदान कैसे किया जाये इसपर उनका विशेष ध्यान रहेगा. साथ ही संगठन की महिला इकाई को और मजबूत करने की दिशा मे वे कार्य करेंगी. उन्होंने बताया कि वो देश के सभी राज्यों में जाकर महिला इंटक संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम करेंगी, जो आने वाले दिनों मे महिलाकर्मियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा.

Last Updated :Aug 4, 2023, 11:02 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.