ETV Bharat / state

भगवान बिरसा मुंडा की जयंतीः उपायुक्त ने किया नमन, राज्य स्थापना दिवस की दी बधाई

author img

By

Published : Nov 15, 2020, 1:19 PM IST

जमशेदपुर में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के मौके पर पूर्वी सिंहभूम उपायुक्त सूरज कुमार ने बिरसानगर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया. साथ ही उपायुक्त ने जिलावासियों को झारखंड राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी.

dc pays tribute to lord birsa munda's birth anniversary in jamshedpur
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती

जमशेदपुरः शहर में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई. इस मौके पर पूर्वी सिंहभूम उपायुक्त सूरज कुमार ने बिरसानगर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया. साथ ही डीसी ने जिलेवासियों को झारखंड राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी.

इसे भी पढ़ें- बिरसा मुंडा जयंती और राज्य स्थापना दिवस की 20वीं वर्षगांठ, अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि

उपायुक्त ने कहा कि आज का दिन झारखंड राज्य एवं झारखंड वासियों के लिए काफी महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आज के ही दिन सन 2000 को झारखंड अलग राज्य की स्थापना हुई थी. इस युवा राज्य को भगवान बिरसा मुंडा के बताए मार्ग तथा उनके आदर्शों को आत्मसात कर आगे ले जाने में पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन प्रयासरत है. यह अवसर हमें भगवान बिरसा मुंडा को याद करने के साथ-साथ यह संकल्प लेने का भी दिन है की राज्य को अग्रणी बनाने में हम सभी अपने स्तर से भी अपना योगदान समर्पित करेंगे. उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य को खुशहाल बनाने में सभी का सम्मिलित प्रयास जरूरी है. इस अवसर पर जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी कृष्णा कुमार कुमार, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी रोहित कुमार ने भी भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.