जमशेदपुर में प्रकाश पर्व पर निकाला गया नगर कीर्तन, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता हुए शामिल

author img

By

Published : Dec 29, 2022, 10:03 PM IST

Nagar Kirtan on Prakash Parv in Jamshedpur
बन्ना गुप्ता, स्वास्थ्य मंत्री ()

जमशेदपुर में 356वें प्रकाश पर्व के अवसर पर भव्य नगर कीर्तन निकाला गया (Nagar Kirtan on Prakash Parv in Jamshedpur). यह नगर कीर्तन टेल्को गुरुद्वारा से निकाला गया और साकची गुरुद्वारा में समाप्त हुआ. इस कीर्तन में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सूबे के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और विधायक सरयू राय भी शामिल हुए.

देखें वीडियो

जमशेदपुर: शहर में सिखों के दसवें गुरु और खालसा पंथ के संस्थापक गुरु गोविंद सिंह की जयंती (Birth anniversary of Guru Gobind Singh) पर 356वां प्रकाश पर्व मनाया गया. इस अवसर पर टेल्को गुरुद्वारा से नगर कीर्तन निकला (Nagar Kirtan on Prakash Parv in Jamshedpur), जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जिनमें बच्चे महिलाएं और पुरुष जयकारा लगाते चल रहे थे. प्रकाश पर्व पर निकाले गए इस नगर कीर्तन में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और विधायक सरयू राय भी शामिल हुए. सभी ने गुरु दरबार के सामने मत्था टेका.

ये भी पढ़ें: जमशेदपुर में प्रकाश पर्व की धूम, निकाला गया नगर कीर्तन, मंत्री- विधायक हुए शामिल


गुरुओं के त्याग, समर्पण और बलिदान से राष्ट्र निर्माण- अर्जुन: टेल्को गुरुद्वारा से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज की छत्रछाया, पांच प्यारों की अगुवाई में विशाल नगर कीर्तन सजाया गया. मौके पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि सिख गुरुओं के त्याग, तपस्या, समर्पण और बलिदान से राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा मिली है. देश की आजादी एवं निर्माण में सिखों की बलिदान की परंपरा को समझने का मौका गुरुद्वारा रकाब गंज, गुरुद्वारा आनंदपुर साहिब, गुरद्वारा फतेहगढ़ साहिब, गुरुद्वारा शीशगंज, गुरुद्वारा नांदेड़ साहिब में जाकर मिलता है. उन्होंने कहा कि वे निश्चित अंतराल पर गुरुद्वारों में जाकर पॉजिटिव एनर्जी प्राप्त करते हैं. जिससे देश निर्माण पर अपना बेहतर समय दे सकें. उन्होंने कहा कि प्रकाश पर्व एवं शहादत दिवस में शामिल होकर देश के बेहतर भविष्य निर्माण की प्रेरणा युवाओं और देशवासियों को अवश्य लेनी चाहिए.

देश सिख गुरुओं का ऋणी- बन्ना: प्रकाश पर्व पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने अपने हाथों से गुरु दरबार के समक्ष पुष्प अर्पित किया. उन्होंने कहा कि देश गुरुओं का ऋणी है, जिन्होंने राष्ट्र प्रेम का बीजारोपण किया और उस रास्ते पर चलते हुए आज भी सिख देश की सेवा कर रहे हैं. उन्होंने कहा एक बार फिर कोरोना का संकट गहराया है, गुरु से प्राथना है कि झारखंड के लोग सुरक्षित रहे. टेल्को से निकाले गए नगर कीर्तन में धार्मिक स्कूल, हाई स्कूल, मिडिल स्कूल के बच्चे और स्त्री सत्संग सभा के जत्थे और गटका मार्शल आर्ट दर्शाते हुए शामिल हुए.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.