ETV Bharat / state

जमशेदपुर: शौचालय निर्माण घोटाला, एक मुखिया गिरफ्तार, 3 फरार

author img

By

Published : Oct 3, 2019, 6:20 PM IST

जमशेदपुर के पोटका प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के मुखिया और जल सहियाओं पर शौचालय निर्माण योजना में गबन का आरोप लगा है. इस मामले में पोटका पुलिस ने संग्राम पंचायत की मुखिया रुक्मणी मुर्मू को गिरफ्तार किया है, वहीं तीन मुखिया अभी फरार हैं.

पुलिस की गिरफ्त में मुखिया

जमशेदपुर: एक ओर जहां देश को स्वच्छ बनाने के लिए स्वच्छता अभियान पर जोर दिया जा रहा है. इसके लिए लगातार देश के प्रधानमंत्री नई-नई योजनाओं की शुरुआत कर रहे हैं. वहीं स्वच्छता अभियान में सबसे बड़ी भूमिका निभाने वाले शौचालय निर्माण में जमशेदपुर के पोटका प्रखंड क्षेत्र में गड़बड़ी का मामला सामने आया है. दरअसल, पोटका प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों की मुखिया पर आरोप है कि शौचालय निर्माण में उन्होंने बड़ा घोटाला किया है.

यह भी पढ़ें- सुचिता मिश्रा हत्याकांड: आरोपी शशि भूषण मेहता के खिलाफ बीजेपी ऑफिस में पीड़ित परिजनों का हंगामा


चार मुखिया पर दर्ज किया गया है मामला
इस मामले पर पोटका थाना में स्वच्छता पेयजल विभाग ने मामला दर्ज करवाया है. मामले में पोटका थाना प्रभारी अशोक राम ने कार्रवाई की है. पोटका पुलिस को गुप्त सूचना मिलते ही पोटका प्रखंड क्षेत्र के संग्राम पंचायत की मुखिया रुकमणी मुर्मू को जमशेदपुर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. मुखिया रुकमणी मुर्मू के ऊपर शौचालय घोटाले में 44,00000 ते गबन करने का मामला दर्ज हुआ है. बताया जाता है कि इस मामले में कुल चार मुखिया पर मामला दर्ज किया गया था. जिसमें से तीन मुखिया अभी फरार हैं. इसमें विभिन्न पंचायतों की जल सहियाओं के भी नाम है. पुलिस ने बताया कि इन सभी की गिरफ्तारी जल्द होगी.

Intro:Body:जमशेदपुर।
जमशेदपुर पोटका प्रखंड क्षेत्र मैं विगत वर्षों हुए स्वच्छ पेयजल विभाग द्वारा गांव के लोगों को निर्माण कर शौचालय देने के उद्देश्य से स्थानीय पंचायत के मुखिया द्वारा निर्मित कराने के कार्य में हुआ बड़ा घोटाला।
इस मामले में पोटका पुलिस को स्वच्छता पेयजल विभाग के द्वारा मामला दर्ज कराने के बाद से पोटका थाना प्रभारी अशोक राम के आने पर उक्त मामले में कार्रवाई करते हुए। पूर्व में तीन मुखिया जेल जा चुके हैं। आज पोटका पुलिस को गुप्त सूचना मिलते ही पोटका प्रखंड क्षेत्र के संग्राम पंचायत की मुखिया रुक्मणी मुर्मू को जमशेदपुर से पोटका पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। रुकमणी मुर्मू मुखिया के ऊपर शौचालय घोटाले में 4400000 गबन करने का मामला दर्ज हुआ है। बताया जाता हे कि इस मामले में और क्षेत्र के तीन मुखिया फरार है। साथ ही हर पंचायत की कई जल सहिया ओं के भी नाम है। पुलिस ने बताया कि इन सभी की भी गिरफ्तारी होगी बहुत जल्द होगी । उन्होंने कहा यह फरार होकर गलत कर रहे हैं इन्हें अपने आप सिलेंडर हो जाना चाहिए ।Conclusion:
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.