ETV Bharat / state

प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने सौंपा प्रभार, नए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी बने हरेकृष्ण देव

author img

By

Published : Sep 28, 2020, 9:19 PM IST

नए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी बने हरेकृष्ण देव
नए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी बने हरेकृष्ण देवनए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी बने हरेकृष्ण देव

दुमका में हरेकृष्ण देव ने प्रखंड विकास पदाधिकारी के सामने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी का प्रभार ग्रहण कर लिया. जामा प्रखंड के प्रभारी आपूर्ति पदाधिकारी सखिचंद्र दास ने उपायुक्त दुमका के निर्देश पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी पद का प्रभार सहायक सहकारिता प्रसार पदाधिकारी हरेकृष्ण देव को सौंप दिया.

दुमका: जिले के जामा प्रखंड में सहकारिता पदाधिकारी सखीचंद्र दास ने सोमवार को प्रभारी आपूर्ति पदाधिकारी का प्रभार सहायक सहकारिता प्रसार पदाधिकारी हरेकृष्ण देव को सौंपा. हरेकृष्ण ने बीडीओ के सामने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी का प्रभार ग्रहण कर लिया. कई पदों पर एक साथ काम कर रहे सखीचंद्र दास ने उपायुक्त के निर्देश पर प्रभारी आपूर्ति पदाधिकारी का पद छोड़ दिया.

सखिचंद्र दास मूल पद प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी के पद पर कार्यरत रहते हुए कई प्रमुख पदों पर आसीन थे, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखंड गोदाम प्रबंधक, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी आदि को संभाल रहे हैं. लेकिन कोरोना काल के दौरान प्रमुख बेनीफ्रेड मुर्मू उप प्रमुख इंद्रकांत यादव ने इनके कार्यशैली पर सवाल खड़े किए थे और उन्हें बार-बार हटाने की मांग कर रहे थे. जनवितरण प्रणाली को लेकर दुकानदारों की ओर से कम अनाज देने का मुद्दा और गोदाम से ही कम मात्रा में अनाज देने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया था.

यह भी पढ़ेंःआरपीएन सिंह ने कांग्रेसी मंत्रियों से ली सरकार की गतिविधियों की जानकारी, विधायकों ने सुनायी अपनी पीड़ा

इस पर उपायुक्त दुमका ने संज्ञान लेते हुए जांच के बाद कई दुकानदारों पर कार्रवाई की और जामा बीसीओ को तत्काल प्रभाव से सखीचंद्र दास को प्रखंड आपूर्ति से हटाकर किसी अन्य योग्य व्यक्ति को प्रभार देने का निर्देश दिया था. उपायुक्त के निर्देश मिलते ही सखीचंद्र दास ने तीन दिन पहले ही प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी पद से मुक्त करने का पत्र जिला आपूर्ति पदाधिकारी दुमका को सौंप दिया था.

TAGGED:

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.