ETV Bharat / state

धनबाद थाना में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन, जवानों में नहीं दिखा उत्साह

author img

By

Published : Dec 17, 2020, 3:00 PM IST

धनबाद थाना में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया. डॉक्टरों की टीम 10 बजे सुबह से हे वहां पर उपस्थित हैं, लेकिन 2 बजे तक मात्र 4 लोगों ने ही ब्लड डोनेट किया, जिसमें एक जवान भी शामिल नहीं थे. एसपी असीम विक्रांत मिंज के आदेश पर रेड क्रॉस सोसायटी के सहयोग से पहला ब्लड डोनेशन कैंप लगाया गया है.

Blood donation camp organized in Dhanbad police station
रक्तदान शिविर का आयोजन

धनबाद: शहर में एसएसपी के आदेश पर धनबाद थाना में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया. ब्लड डोनेशन कैंप को लेकर जवानों में कोई खासा उत्साह नहीं देखा गया. डॉक्टरों की टीम 10 बजे सुबह से हे वहां पर उपस्थित हैं, लेकिन 2 बजे तक मात्र 4 लोगों ने ही ब्लड डोनेट किया, जिसमें एक जवान भी शामिल नहीं थे.



ब्लड डोनेशन कैंप को लेकर पुलिसकर्मियों में उत्साह नहीं
धनबाद के एसपी असीम विक्रांत मिंज के आदेश पर रेड क्रॉस सोसायटी के सहयोग से पहला ब्लड डोनेशन कैंप लगाया गया है, जिले के लगभग सभी थानों में आने वाले दिनों में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया जाएगा, लेकिन पहली बार ही डोनेशन कैंप को लेकर जवानों में कोई खासा उत्साह नहीं देखा गया. डॉक्टर की टीम आराम फरमाते नजर आए.


इसे भी पढ़ें: धनबाद: कोलकर्मी की मौत के बाद मजदूर संगठनों में आक्रोश, BCCL ऑफिस का किया घेराव


सुबह 10 से शाम 4 बजे तक कैंप में रहेंगे डॉक्टर
वहीं ईटीवी भारत से बात करते हुए ब्लड डोनेशन टीम के डॉक्टर एके सिंह ने बताया कि जवान अपने कामों में शायद व्यस्त होंगे, जिसके कारण वो नहीं पहुंच पा रहे हैं. ब्ल्ड डोनेशन कैंप सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक लगाया जाएगा.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.