ETV Bharat / state

Chandrayaan 3 Landing: चंद्रयान 3 की सफलता का जश्न, देवघर में छात्र-छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Aug 25, 2023, 1:40 PM IST

Students took out Tiranga Yatra in Deoghar after success of Chandrayaan 3 landing
कोलार्ज इमेज

चंद्रयान 3 की सफलता का जश्न देशभर में मनाया जा रहा है. लोग इसरो के वैज्ञानिकों के अपने अपने तरीके से सम्मान प्रदान कर रहे हैं. इसको लेकर देवघर में तिरंगा यात्रा निकाली गयी. शहर के विभिन्न कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने शहर में ये यात्रा निकाली.

देवघरः चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग को लेकर लोगों का उत्साह थमा नहीं है. इसको लेकर जश्न का आलम है. इस मौके पर देवघर में तिरंगा यात्रा निकालकर छात्र-छात्राओं ने इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई और उनके प्रति आभार जताया.

इसे भी पढ़ें- चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर युवाओं ने निकाली तिरंगा यात्रा, वैज्ञानिक सोहन यादव की माता को लोगों ने दी बधाई

चंद्रयान 3 की ऐतिहासिक सफल लैंडिंग के शुभ अवसर पर देवघर में कॉलेज के छात्र छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाली. इस अवसर पर देवघर नगर के कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा सत्संग चौक से निकलते हुए वीआईपी चौक, आर मित्रा से बिग बाजार होते हुए समापन सत्संग महाविद्यालय परिसर में किया गया. इस मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थ परिषद के कार्यकर्ताओं ने मां भारती के लिए उद्घोष भारत माता की जय, इसरो भारतीय वैज्ञानिक जिंदाबाद, वंदे मातरम् जैसे नारों से पूरा शहर गुंजाइमान हो गया.

वहीं खुशी देव ने कहा कि भारत के चंद्रयान 3 ने विश्व में इतिहास रच दिया है. चंद्रमा पर पहुंचने वाला विश्व में चौथा देश और दक्षिण ध्रुव पर पहुंचने वाला विश्व में पहला देश भारत बन गया है. करोड़ों युवाओं ने इसरो के इस उपलब्धि से प्रेरणा लेकर जोश व उमंग और उत्साह के साथ विज्ञान के क्षेत्र में जबरदस्त तरक्की होने वाली है. चंद्रयान 3 भारत एक महत्वपूर्ण भारतीय अंतरिक्ष मिशन है.

चांद के साउथ पोल पर चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग होने पर सभी भारतीय वैज्ञानिकों को बधाई दी. चंद्रयान 3 के माध्यम से भारत का लक्ष्य अपनी तकनीकी कौशल, वैज्ञानिक क्षमताओं और अंतरिक्ष अन्वेषण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करना है. इस मौके पर खुशी देव, युवराज सिंह, कुंदन लाल यादव, गौरव राज, सानू सिंह, विनय राय, अंकित सिंह, नर्तन कुमार, गुड्डू यादव, खुशी कुमारी, प्रिया कुमारी, पूजा कुमारी, प्रियंका कुमारी, रिया कुमारी, हरिचंदन, योगेंद्र यादव, आशीष, दीपक कुमार, सौरव पाठक, चिरंजीवी मिश्रा, आकाश भारती, निखिल, जिन्नत कुमारी, आकाश सहित सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्रा मौजूद रहे.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.