ETV Bharat / state

पहले प्यार फिर शादी अब धोखाः महिला ने लगाई देवघर कोर्ट से न्याय की गुहार

author img

By

Published : Dec 8, 2022, 12:35 PM IST

युवती को प्यार और शादी में धोखा मिलने के बाद वो देवघर कोर्ट से न्याय की गुहार लगाई है. लड़की का आरोप है कि शादी के एक साल बाद उसका पति उसे छोड़कर फरार हो गया. शादी के बाद मायके और ससुराल वालों ने युवती को अपने साथ रखने से इनकार कर दिया, जिसके बाद देवघर कोर्ट की शरण में महिला आई (wife pleads for justice from Deoghar court) है.

wife pleads for justice from Deoghar court
देवघर

देवघरः पहले प्यार फिर शादी और बाद में धोखा मिलने के बाद लड़की फरियाद लेकर देवघर कोर्ट पहुंची (wife pleads for justice from Deoghar court) है. देवघर कोर्ट में इस अजीबोगरीब घटना को लेकर तरह-तरह की बातें हो रही हैं. लड़की देवघर की है जबकि उसका पति बिहार के जमुई जिला का रहने वाला है.

इसे भी पढ़ें- धनबाद में बीटेक के छात्र को प्यार में मिला धोखा, कर ली आत्महत्या

पूरे मामले को लेकर लड़की का कहना है कि उसे प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले एक युवक से प्रेम हो गया. इसके बाद दोनों ने शादी रचाई और एक साल तक किराए के मकान में रहे. इसके बाद युवक लड़की को छोड़कर फरार हो गया और अब वो दूसरी शादी रचाने जा रहा है. जिसके बाद पीड़िता देवघर कोर्ट के शरण में आई है. लड़की ने आगे बताया कि निजी कंपनी में मैनेजर का काम करने वाले बिहार के जमुई जिले के सिकंदरा थाना निवासी किशन सिंह राजपूत ने प्यार किया फिर शादी की. मांग में सिंदूर भरने का वीडियो भी रिकॉर्ड किया. तकरीबन 1 साल तक दोनों साथ रहे लेकिन अचानक नौकरी से इस्तीफा देकर लड़की को छोड़कर वह बिहार (Husband absconded after marriage in Deoghar) फरार हो गया.

जब लड़की को जानकारी मिली कि वह अपने गांव में दूसरी शादी करने जा रहा है. इसके बाद लड़की देवघर न्यायालय के शरण में आ गई है और लड़के पर मामला दर्ज कराते हुए इसकी शादी रुकवाने की गुहार लगाई है. पीड़िता का कहना है कि दोनों प्रेम करते थे और फिर घर पर शादी रचा ली. जिसमें लड़के के परिवार वालों की रजामंदी थी लेकिन उसके बाद अन्य जाति का बताते हुए इसे छोड़ दिया गया. इस शादी को लेकर लड़की के परिजन काफी दुखी हुए और लड़की को अपने घर से बेदखल कर दिया. अब या लड़की दर दर की ठोकर खा रही है. ऐसे में कोर्ट से उसने गुहार लगाई है कि लड़के की शादी रुकवा दी जाए.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.