ETV Bharat / state

Crimes Against Women: महिलाओं पर बढ़ रहे अपराधों के खिलाफ जागरुकता रैली

author img

By

Published : Dec 10, 2021, 3:09 PM IST

Updated : Dec 10, 2021, 3:15 PM IST

awareness-rally-against-increasing-crimes-against-women-in-chatra
जागरुकता रैली

महिलाओं पर बढ़ रहे अपराधों के खिलाफ चतरा में जागरुकता रैली निकाली गयी. सामाजिक संस्था के बैनर तले भारी संख्या में महिलाएं और किशोरियों ने शहर में बैनर-पोस्टर के माध्यम से लोगों को जागरूक किया.

चतरा: जिला में महिलाओं पर होने वाले अपराधों को रोकने के लिए निजी सामाजिक संस्था की ओर से जागरुकता रैली निकाली गयी. शुक्रवार को शहर में निकाली गयी इस रैली में भारी संख्या में किशोरियों और महिलाओं ने बैनर-पोस्टर के माध्यम से महिलाओं पर होने वाले अत्याचार और अपराधों को दिखाने की कोशिश की. यह रैली चतरा के सिमरिया प्रखंड के विभिन्न इलाकों में निकाली गयी.

इसे भी पढ़ें- श्मशान घाट में महिला के दुष्कर्म के बाद गर्भवती होने की आशंका, एसडीओ ने दिए जांच के आदेश

इस जागरुकता रैली के माध्यम से महिलाओं और किशोरियों ने सरकार और प्रशासन से सवाल किया है. आखिर कब तक बहू बेटियों का शोषण होता रहेगा. पुलिस सुरक्षा होने के बावजूद महिलाएं आज भी छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, दुष्कर्म के साथ साथ और दूसरे अपराधों का शिकार हो रही हैं. इस रैली में शामिल महिलाओं ने दूसरी महिलाओं से उनकी समस्याओं के बारे में जाना.

देखें पूरी खबर

इसके अलावा सिमरिया सामाजिक संस्था की ओर चलाए जा रहे कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से लोगों को बताया. सामाजिक संस्था की सदस्य अनीता मिश्रा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि देश और राज्य के साथ साथ चतरा में भी महिलाओं पर अत्याचार के मामले सामने आते हैं. देश में कड़े कानून होने के बावजूद भी महिलाओं पर अत्याचार रूक नहीं रहा है.

उन्होंने सभी महिलाओं से अपील करते कहा कि अपने ऊपर होने वाले अत्याचार को महिलाएं बिल्कुल ना सहें. उन्होंने किशोरियों से कहा कि बेटियां आज भी सड़कों पर अकेले चलने से डरती हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि देश और समाज को सुरक्षित बनाने का जिम्मा सिर्फ पुलिस प्रशासन का ही नहीं है बल्कि समाज के लोगों का भी कर्तव्य है.

Last Updated :Dec 10, 2021, 3:15 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.