ETV Bharat / state

रांची पहुंची महिमा चौधरी, झारखंड के लोगों के बारे में कह दी बड़ी बात

author img

By

Published : Mar 31, 2019, 7:01 PM IST

Updated : Mar 31, 2019, 7:34 PM IST

फिल्म अभिनेत्री और पूर्व मिस इंडिया महिमा चौधरी धनबाद जाने के क्रम में रांची पहुंची. इस दौरान लोगों ने जब उन्हें एयरपोर्ट पर देखा तो उनके बदले हुए लुक को देख हैरान रह गए.

रांची पहुंची महिमा चौधरी

रांची पहुंची महिमा चौधरी

रांची: फिल्म अभिनेत्री और पूर्व मिस इंडिया महिमा चौधरी रविवार को राजधानी रांची पहुंची. वह धनबाद में एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने के दौरान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंची थी. इस दौरान उनके बदले लुक के कारण कई लोग हैरान थे.

महिमा चौधरी से एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने धनबाद जाने के दौरान वह रांची पहुंची थीं. यहां उन्होंने देश के चुनावी माहौल को लेकर कहा कि देश में मजबूत विपक्ष होना चाहिए तभी देश में लोकतंत्र बना रहेगा. इसके अलावा उन्होंने चुनाव में लोगों से इमानदारी से वोट करने की अपील भी की.

महिमा चौधरी ने झारखंड के लोगों की तारीफ करते हुए कहा कि यहां के लोग काफी मेहनती होते हैं. उन्होंने यहां लोगों की सिनेमा के प्रति बढ़ रही सक्रियता को देखते हुए कहा कि कलाकारों को मुंबई में काफी संघर्ष करना पड़ता है. उससे बचने के लिए राज्य सरकार अगर अपने-अपने लोकल स्तर पर सिनेमा को विकसित करे तो स्थानीय कलाकारों को एक बेहतर विकल्प मिलेगा.

Intro:ranchi
hitesh

नोट: इसमें सिर्फ बाइट ही मिल पाया विज़ुअल नहीं है। कृपया कर देख लें।

फिल्म अभिनेत्री और पूर्व मिस इंडिया महिमा चौधरी एयरपोर्ट पर आज स्पॉट की गई, उनके बदले लूक के कारण उन्हें कोई एयरपोर्ट पर नहीं पहचान सका, हमने जब महिमा चौधरी से बात की तो उन्होंने बताया कि एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने धनबाद जा रही हैं, देश में हुए चुनावी माहौल को लेकर उन्होनें कहा कि मैं भी राजनीति में रुचि रखती हूं इसीलिए मेरे हिसाब से चुनाव में मजबूत विपक्ष की जरूरत है तभी देश में लोकतंत्र बनी रहेगी, साथ ही उन्होंने चुनाव में लोगों से ईमानदारी पूर्वक वोट करने को कहा क्योंकि चुनाव में ईमानदारी पूर्वक वोट करना महत्वपूर्ण होता है तभी एक सशक्त सरकार और मजबूत विपक्ष बन सकती है।

उन्होंने झारखंड की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां के लोग बहुत मेहनती होते हैं, शांत विचार के होते हैं और साथ ही उन्होने झारखंड में हुए विकास की भी प्रशंसा की।



Body:झारखंड के लोगों की सिनेमा के प्रति बढ़ रही सक्रियता को देखते हुए उन्होंने कहा कि कलाकारों को मुंबई में काफी संघर्ष करना पड़ता है उससे बचने के लिए राज्य सरकार अगर अपने अपने लोकल स्तर पर सिनेमा को विकसित करें तो स्थानीय कलाकारों को एक बेहतर विकल्प मिलेगा।

बाइट:- महिमा चौधरी, फिल्म अभिनेत्री।


Conclusion:na
Last Updated : Mar 31, 2019, 7:34 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.