ETV Bharat / city

Jharkhand Weather Report: राजस्थान के पश्चिमी विक्षोभ का झारखंड में दिखेगा असर, बारिश के साथ बढ़ेगा ठंड

author img

By

Published : Feb 2, 2022, 10:30 AM IST

राजस्थान में बने पश्चिमी विक्षोभ के कारण झारखंड में बारिश का पूर्वानुमान है. बारिश और ठंड को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

Jharkhand weather
झारखंड का मौसम

रांची: लगाातार कई दिनों तक राज्य में धूप निकलने के बाद झारखंड का मौसम फिर बदलने वाला है. जिसके कारण कई जिलों में हल्के से मध्यम स्तर के बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में बने पश्चिमी विक्षोभ के कारण 2 फरवरी से मौसम में परिवर्तन होगा जो 5 फरवरी तक जारी रहेगा.

ये भी पढ़ें- Ranchi Weather Update: कोहरे की चादर में लिपटी रांची, विजिबिलिटी कम होने से रफ्तार पर असर

झारखंड में बारिश का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में बने पश्चिमी विक्षोभ के कारण झारखंड के विभिन्न जिलों में बारिश होने की प्रबल संभावना है. 2 फरवरी को जहां आकाश में बादल छाए रहने की संभावना है. वहीं 3 फरवरी को बारिश की प्रबल संभावना है. इसे लेकर मौसम केंद्र झारखंड के द्वारा येलो अलर्ट जारी किया गया है. बारिश के कारण राज्य में ठंड के फिर से बढ़ने की संभावना जताई जा रही है. वहीं 5 फरवरी के बाद से तापमान में वृद्धि और मौसम के साफ रहने का पूर्वानुमान है.

झारखंड में ठंड बढ़ने का अनुमान

झारखंड में बारिश के असर से ठंड के बढ़ने का अंदेशा है. कई जिलों में दिन में ठंडी हवा चलेगी जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ने वाली है. वहीं पिछले 24 घंटे की बात करें तो झारखंड का मौसम शुष्क रहा.

झारखंड का तापमान

तापमान को देखें तो डालटनगंज में सबसे अधिक तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि सबसे कम तापमान गढ़वा में 08.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं रांची में न्यूनतम तापमान 10.2, जमशेदपुर में 11.6 डालटेनगंज 9.9 बोकारो 8.6 चाईबासा में 11.0 देवघर में 9 .8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. वहीं अधिकतम तापमान की बात करें तो रांची में 25.7 जमशेदपुर में 27.5 डालटनगंज में 28.4 बोकारो में 25.5 चाईबासा में 28.4 और देवघर में 25.5 रिकॉर्ड किया गया है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.