ETV Bharat / city

Heat Wave Alert: झारखंड में गर्मी का सितम मार्च में ही शुरू, हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट जारी

author img

By

Published : Mar 31, 2022, 3:18 PM IST

Updated : Mar 31, 2022, 4:30 PM IST

weather update of jharkhand
weather update of jharkhand

झारखंड में गर्मी ने अभी से ही अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है. लोगों को अप्रैल महीने में ही मई-जून जैसी गर्मी का अहसास हो रहा है. मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुमान के मुताबिक फिलहाल झारखंड में तापमान में गिरावट की उम्मीद नहीं है. वहीं उन्होंने कई जिलों में हीट वेव चलने को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है.

रांची: झारखंड में गर्मी ने अभी से ही अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया है. लोगों को मार्च के महीने में ही मई का अहसास होने लगा है. मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार फिलहाल राजधानी रांची और झारखंड के अन्य जिले के लोगों को 2 अप्रैल तक हीट वेव से निजात नहीं मिलेगा. 3 अप्रैल को आसमान में आंशिक बादल छाए रहने से तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है.

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार हीट वेव को लेकर झारखंड के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है. गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, सिमडेगा और पश्चिम सिंहभूम जिले में कहीं-कहीं पर लू चलने की आशंका है. वहीं 1 अप्रैल को गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा और गिरिडीह जिले में लू चलने को लेकर चेतावनी जारी की गई है. 2 अप्रैल को गढ़वा और पलामू जिले में हीट वेव की आशंका जताई गई है.

सतीष चंद्र मंडल, मौसम वैज्ञानिक

ये भी पढ़ें: झारखंड में शराब की हर बोतल पर रहेगी सरकार की नजर, जीपीएस से किया जाएगा ट्रैक


मौसम विज्ञान केंद्र रांची से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर पश्चिम में गर्म हवा चलने की वजह से झारखंड के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. झारखंड में अगले 3 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है. वहीं उसके बाद तो दिन में धीरे-धीरे दो से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है. 1 और 2 अप्रैल को मौसम शुष्क रहेगा. वहीं राज्य के उत्तर पूर्वी भागों में कहीं-कहीं पर आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है, जबकि शेष भागों में आसमान साफ रहेगा. 3 अप्रैल को राज्य के उत्तर पूर्वी भागों में कहीं-कहीं पर आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है. इसके अलावा कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है.

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक फिलहाल झारखंड में गर्मी से राहत मिलने के कम ही आसार हैं. पिछले 24 घंटों में झारखंड का मौसम शुष्क रहा. राज्य में उच्चतम तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस डाल्टनगंज में रिकॉर्ड किया है. जबकि न्यूनतम तापमान गढ़वा में 19.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. राज्य के उत्तर पश्चिम भागों में कहीं-कहीं पर उष्ण लहर यानी लू स्थिति देखे दी गई.

Last Updated :Mar 31, 2022, 4:30 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.